Loading...

मौत के मुहाने पर आशिकी… न्यूयॉर्क के Empire State Building पर चढ़े रूसी कपल, 1454 फीट ऊपर किया प्रपोज

मौत के मुहाने पर आशिकी… न्यूयॉर्क के Empire State Building पर चढ़े रूसी कपल, 1454 फीट ऊपर किया प्रपोज

Follow us

Share

Empire State Proposal Viral Video : नई दिल्ली। आजकल लोग अपने प्यार का इजहार अलग-अलग तरीकों से करते हैं। कोई अपने साथी को महंगे तोहफे देता है, कोई खास सरप्राइज प्लान करता है, तो कोई सोशल मीडिया पर अपने प्यार का खुलकर इजहार करता है, लेकिन कभी-कभी कुछ लोग अपने प्यार को साबित करने के लिए ऐसे कदम उठा लेते हैं, जो उनकी जान तक पर भारी पड़ सकते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों रशियन कपल का का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, बुधवार दोपहर को अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी की सबसे प्रतिष्ठित और 1,454 फीट ऊंची एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की चोटी पर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जिसने पूरी दुनिया देखकर हैरान रह गई। यहां दो सिरफिरे स्टंटबाजों ने न सिर्फ इस गगनचुंबी इमारत के बैन ट्रांसमिशन टॉवर पर बिना किसी सेफ्टी गियर के चढ़ाई की बल्कि वहां हवा में लटकते हुए अंगूठी पहनाकर एक-दूसरे को प्रपोज भी कर दिया। यह वीडियो रोमांस, एडवेंचर और खतरे का मिक्सचर बन गया है, जिसने ऑनलाइन लाखों लोगों का ध्यान खींचा है।

कौन हैं ये खतरनाक कपल?

इस हैरतअंगेज स्टंट को अंजाम देने वाले कोई आम लोग नहीं बल्कि दुनिया के मशहूर रूफटॉपर्स एंजेला निकोलाउ और इवान कुजनेत्सोव हैं। एंजेला ने अपने इंस्टाग्राम पर इस पूरे घटनाक्रम की तस्वीरें और सगाई की रिंग शेयर की है। यह जोड़ा दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों जैसे कुआलालंपुर की मर्डेका 118 (दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत) और सैन फ्रांसिस्को के बे ब्रिज पर भी अवैध चढ़ाई कर चुका है। दिलचस्प बात यह है कि इस एड्रेनालाईन-जंकी कपल की जिंदगी पर साल 2024 में नेटफ्लिक्स पर ‘Skywalkers: A Love Story‘ नाम की मशहूर डॉक्यूमेंट्री भी आ चुकी है।

हवा में लहराया शांति का संदेश

इवान कुजनेत्सोव ने अपनी गर्लफ्रेंड एंजेला निकोलाउ को फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया। दोनों बिना किसी सेफ्टी गियर के 1,454 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे। इसके बाद टॉवर की पतली एंटीना पर खतरनाक तरीके से खड़े होकर इस जोड़े ने एक बड़ा सा बैनर लहराया। इस बैनर पर लिखा था, ‘जब प्यार की ताकत, ताकत के प्यार पर हावी हो जाएगी तब दुनिया शांति को जानेगी।’ यह मशहूर विचार 19वीं सदी के ब्रिटिश राजनीतिज्ञ विलियम ग्लैडस्टोन का है। एंटीना पर करीब 30 मिनट तक रहने और सोशल मीडिया के लिए वीडियो-फोटो पोस्ट करने के बाद दोनों नीचे एक सुरक्षित प्लेटफॉर्म की ओर बढ़े। जैसे ही दोनों टॉवर के बेस प्लेटफॉर्म पर पहुंचे, वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। इसके बाद मेल स्टंटबाज अचानक अपने घुटनों पर बैठ गया और अपनी महिला साथी को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। महिला ने मुस्कुराते हुए इस प्रपोजल को स्वीकार किया, जिसके बाद दोनों ने गले लगकर एक-दूसरे को किस किया। महिला ने बाद में अपना मास्क हटाकर सगाई की अंगूठी भी फ्लॉन्ट की।

Advertisement

रोमांस के तुरंत बाद पहुंची पुलिस

हालांकि, यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं रही। जैसे ही स्टंट खत्म हुआ, न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट ने कपल को हिरासत में ले लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना की वजह से ऑब्जर्वेशन डेक को थोड़ी देर के लिए खाली कराना पड़ा और पुलिस का एक हेलीकॉप्टर मौके पर भेजा गया। कपल पर एक रिस्ट्रिक्टेड एरिया में घुसने, सरकारी नियमों को तोड़ने, खतरनाक स्टंट करने और प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया। यही वजह है कि एम्पायर स्टेट प्रपोजल वायरल वीडियो न सिर्फ एक रोमांटिक कहानी बन गया है, बल्कि कानून और सुरक्षा को लेकर बहस का टॉपिक भी बन गया है।

वायरल वीडियो ने लोगों को चौंकाया

एम्पायर स्टेट प्रपोजल वायरल वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ अक्सर लोगों को जोखिम भरे फैसले लेने पर मजबूर कर सकती है। रोमांस एक चीज है, लेकिन इंसान की जान किसी भी रिश्ते से ज्यादा कीमती है। यही वजह है कि यह घटना सिर्फ एक वायरल वीडियो से कहीं ज्यादा, सुरक्षा, जिम्मेदारी और सोशल मीडिया के असर पर एक बड़ी बहस बन गई है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।