Loading...

भाई ने मिटाया बहन का सिंदूर: पत्नी को लेने गया था पति, साले ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया; बचाने आई भाभी भी बनी शिकार

Top News Trending Now क्राइम देश

भाई ने मिटाया बहन का सिंदूर: पत्नी को लेने गया था पति, साले ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया; बचाने आई भाभी भी बनी शिकार

Follow us

Share

अमृतस​र। पंजाब के तरनतारन जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव संघा में शुक्रवार को अपनी पत्नी को मायके से ससुराल लेने आए पति को उसके ही साले ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस भयावह घटना में व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के लिए आगे आई आरोपी की भाभी भी गंभीर रूप से झुलस गईं और इलाज के दौरान उनकी भी जान चली गई। इतना ही नहीं, दोनों को आग के हवाले करने वाला साला भी चपेट में आ गया, जिससे वह भी बुरी तरह झुलस गया। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। यह दुर्घटना तो पिछले महीने की है, लेकिन पूरे अग्निकांड का अब सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस सीसीटीवी में व्यक्ति के साथ कहासुनी, हाथापाई होती दिख रही है। इसके बाद आग लगने पर पीड़ित इधर-उधर भागते दिख रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

13 जून को हुई वारदात

पुलिस के अनुसार, यह घटना तरनतारन के गांव संघा में 13 जून को हुई। मृतक की पहचान अमृतसर के गांव लोपोके के निवासी लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। 13 जून को वह अपनी पत्नी संदीप कौर को मनाकर ससुराल लाने के लिए उसके मायके गांव संघा पहुंचा था। इनकी करीब 9 महीने पहले शादी हुई थी। कुछ दिन बाद ही दोनों में झगड़ा होने लगा। इस बाद पत्नी मायके चली आई थी और यहीं रह रही थी। ससुराल पहुंचने पर लवप्रीत सिंह की उसके ससुराल वालों से बहस हुई। पड़ोसी भी मौके पर जमा हो गए। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद लवप्रीत सिंह का साला साजन सिंह पेट्रोल की बोतल उठा लाया। उसने वह बोतल अपने जीजा लवप्रीत पर उढ़ेल दी।

पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा

इसी दौरान बीच-बचाव करने साजन सिंह की भाभी गुरजीत कौर भी आ गईं, जिससे तेल उनके ऊपर भी गिर गया। इसके बाद गुस्से में साजन सिंह ने लाइटर लगा दिया, जिससे फौरन आग लग गई। थोड़ी देर में दोनों लवप्रीत सिंह और गुरजीत कौर जल गए। साजन सिंह भी आग की चपेट में आ गया, जिससे वह भी झुलस गया। मौके पर मौजूद लोग फौरन लवप्रीत और गुरजीत को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें डॉक्टर ने मृत करार दे दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने लवप्रीत और गुरजीत की हत्या के आरोप में साजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसे भी कुछ दिन अस्पताल में रहना पड़ा। उसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान आरोपी साजन सिंह भी झुलस गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में क्या दिख रहा

जीजा की साले से हुई कहासुनी : 3 जुलाई को इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। करीब 1 मिनट के फुटेज में दिख रहा है कि लवप्रीत सिंह गली में खड़ा है। उसकी अपने साले साजन सिंह से कहासुनी हुई है और मौके पर मौजूद महिला गुरजीत कौर दोनों की हाथापाई का बीच-बचाव कर रही है।

पेट्रोल डाला फिर लाइटर से लगाई आग : इसी दौरान साजन अपने जीजा लवप्रीत सिंह पर पेट्रोल डालता है। फिर उसे आग लगाने के लिए वह लाइटर निकालता है। गुरजीत साजन को ऐसा करने से लगातार रोक रही है, लेकिन वह नहीं रुका। उसने लाइटर जला दिया, जिससे फौरन अपने आप आग लग जाती है।

आग बुझाने नाली में कूदा लवप्रीत : आग लगते ही गुरजीत कौर पास की ही गली में घुस जाती है। वहीं, लवप्रीत भी गली में इधर-उधर दौड़ता है। उसे आग बुझाने के लिए पास ही नाली दिखती है। वह उसी में कूद जाता है। हालांकि, नाली में पानी इतना नहीं था, कि आग बुझ सके। हार कर लवप्रीत नाली से भी निकलता है।

आरोपी की कपड़ा मारकर आग बुझाई : इसी दौरान साजन सिंह को भी आग अपनी चपेट में ले लेती है। हालांकि, मौके पर मौजूद एक व्यक्ति उसे जमीन पर गिरा लेता है और उस पर लगातार कपड़ा मारता है। इससे उसकी आग बुझ जाती है। फिर उसे सहारा देकर एक ओर ले जाया जाता है। अंत में लवप्रीत की स्कूटी ही आग लगी दिखती है।

थानाधिकारी बोले- आरोपी को जेल भेजा

इस मामले को लेकर सदर थानाधिकारी नवदीप सिंह ने बताया है कि साजन इस मामले में मुख्य आरोपी है। उसने तेल डालकर अपने जीजा लवप्रीत को आग लगा दी, जिससे वह करीब 92 प्रतिशत तक झुलस गया था। इससे उसकी मौत हो गई। बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज कर साजन को आरोपी बनाया है। उसे दो लोगों की हत्या के केस में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।