Loading...

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 लोगों की मौत; दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 लोगों की मौत; दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया

Follow us

Share

Vietnam Boat Accident : हनोई। वियतनाम से बड़ी खबर सामने आई है। फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 15 लोगों की मौत हुई है। आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। बचाव दल लगातार नाव में सवार लोगों की तलाश कर रहे हैं।

हनोई स्थित भारतीय दूतावास ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि हादसे में कई भारतीय पर्यटक शामिल थे। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि नाव में कुल कितने लोग सवार थे और हादसे की असली वजह क्या थी। अधिकारियों की ओर से पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में कंट्रोल रुम स्थापित किया गया है।

पर्यटकों की स्पीडबोट पलटी?

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 लोगों की मौत हुई है। हादसे के कारणों की जांच जारी है। स्थानीय समय के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब एक बजे ओशन पीयर आइलैंड कंपनी द्वारा संचालित स्पीडबोट हॉन मे रट नाम की जगह से पर्यटकों को लेकर एन थॉई पोर्ट की ओर जा रही थी। फु क्वोक हवाई अड्डे से लगभग 25 किलोमीटर दूर होन मे रट एन्ग्वाई नाम की जगह से करीब 400 मीटर दूर नाव पलट गई। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि नाव में सवार सभी लोग समुद्र में गिर गए।

नाव हादसे पर भारतीय दूतावास ने क्या कहा?

वियतनाम की हो ची मिन्ह सिटी में स्थित इंडियन एंबेसी ने बताया कि घटना के सही जानकारी जुटाई जा रही है। यहां यात्रियों की मदद के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। इससे संपर्क करने के लिए हेल्पलाइन नंबर +8436281 7930, +84915523714 और +84334520414 जारी किए गए हैं। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए कहा कि हनोई में भी एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। सभी नंबर हादसे से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता और पूछताछ के लिए उपलब्ध है।

Advertisement

सुबह 10:30 बजे हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। नाव भारतीय पर्यटकों को फु क्वोक के पास स्थित होन मे रुट न्गोआई द्वीप घुमाने ले जा रही थी। यह द्वीप अपने साफ समुद्र, छोटे बीच और कोरल रीफ डाइविंग के लिए मशहूर है। यहां पहुंचने के लिए पर्यटक आमतौर पर एन थोई बंदरगाह से नाव या स्पीडबोट किराये पर लेते हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन में कई चुनौतियां?

आसपास से गुजर रहीं पर्यटकों से भरी अन्य नौकाएं पलटी हुई नाव को देखकर सहायता के लिए तुरंत पहुंचीं। बचाव कार्य में शामिल एक नाव मालिक ने बताया कि उनकी नाव लगभग पांच मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गई थी। हालांकि, बचाव अभियान में बाधा आई क्योंकि कई पर्यटक पलटी हुई नाव के अंदर फंसे हुए थे। उन्होंने बताया, कुछ ही लोगों को जिंदा बाहर निकाला जा सका।हादसे के समय एन थॉई नाम की जगह के पास समुद्र अशांत था। हालांकि, जिस समय नाव डूबी उस समय बारिश नहीं हो रही थी। पर्यटकों से भरी अन्य नौकाएं भी उस समय जलक्षेत्र में चल रही थीं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।