Loading...

होर्मुज में कर्मिशयल जहाज पर हमला, 1 लापता, 10 ने बीच समंदर शिप छोड़कर बचाई जान, MEA ने की निंदा

होर्मुज में कर्मिशयल जहाज पर हमला, 1 लापता, 10 ने बीच समंदर शिप छोड़कर बचाई जान, MEA ने की निंदा

Follow us

Share

US Ship Attack News : नई दिल्ली। पश्चिम एशिया (West Asia) और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में एक बार फिर युद्ध के हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। ओमान तट के पास ईरान की ओर से एक कमर्शियल कार्गो शिप पर किए गए भीषण हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग में हड़कंप मच गया है।

विदेश मंत्रालय ( MEA ) ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सटे ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज GFS Galaxy पर हुए हमले की निंदा करते हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने GFS Galaxy जहाज पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि जहाज पर 11 भारतीय नागरिक सवार थे। इसमें से 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. उसकी तलाश के लिए रेसक्यू अभियान जारी है।

भारत ने क्या कहा?

विदेश मंत्रालय ने बताया कि ओमान में भारतीय दूतावास हालात पर लगातार नजर रखे हुए है। ओमान के अधिकारियों के साथ मिलकर 1 भारतीय को खोजने का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। भारत ने बचाव अभियान में सहयोग के लिए ओमान सरकार का भी आभार जताया। भारत ने कहा कि होर्मुज में कॉमर्शियल जहाजों पर लगातार हो रहे हमले गंभीर चिंता का विषय हैं। ऐसे हमले न सिर्फ समुद्री व्यापार बल्कि पूरे क्षेत्र की शांति और स्थिरता के लिए खतरा पैदा करते हैं। इसलिए सभी पक्षों को तुरंत तनाव कम करने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की तरफ आगे बढ़ना चाहिए।

जहाज को बीच समंदर में छोड़कर भागे

हमले के बाद अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) और यूके की समुद्री सुरक्षा एजेंसी UKMTO एक्टिव हो गए। सेंटकॉम ने बताया कि ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने जोरदार तरीके से कंटेनर जहाज पर हमला किया था। इस हमले के बाद जहाज पर आग लग गई और इंजन रूम को भारी नुकसान हुआ। इसी कारण इस जहाज को आगे नहीं चलाया जा सकता था। UKMTO ने बताया कि सभी सदस्य लाइफबोट में सवार हो गए और जहाज को बीच समंदर में छोड़ दिया। हालांकि जहाज पर हमले के बाद अमेरिका ने जोरदार तरीके से ईरान पर हमला बोला।

Advertisement

अमेरिका ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

अमेरिका का कहना है कि इस जहाज पर ईरान ने हमला किया था। इसके जवाब में अमेरिका ने ईरान के कई शहरों और न्यूक्लियर ठिकानों पर हमले किए। अमेरिका सेना की माने तो उसने करीब 140 ठिकानों पर बमबारी की है। हालांकि इसके जवाब में ईरान ने भी खाड़ी देश यूएई, बहरीन, कतर और जॉर्डन में स्थित अमेरिका सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। CENTCOM का दावा है कि होर्मुज स्ट्रेट में M/V GFS Galaxy जहाज पर हुए हमले के बाद जहाज में आग लग गई थी। वहीं ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी UKMTO के मुताबिक, जहाज का क्रू जहाज छोड़कर लाइफबोट के जरिए सुरक्षित निकला गया था। अब आशंका इस बात की है कि ये युद्ध पहले जैसा घमासान न हो जाए।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।