Loading...

गाजियाबाद में मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, हैवानों ने नशे में किया दुष्कर्म, फिर बच्ची को तीसरी मंजिल से फेंका

गाजियाबाद में मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, हैवानों ने नशे में किया दुष्कर्म, फिर बच्ची को तीसरी मंजिल से फेंका

Follow us

Share

Ghaziabad Minor GangRape And Murder Case : गाजियाबाद। राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में मासूम बच्ची से दरिंदगी की हदें पार करने वाला मामला सामने आया है। नंदग्राम में सात वर्षीय बच्ची की सामूहिक दरिंदगी के बाद निर्ममता से हत्या कर दी गई। आरोपी मासूम बच्ची को चिप्स व कोल्ड ड्रिंक का लालच देकर एक निर्माणाधीन मॉल में ले गए। वहां तीसरी मंजिल पर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर राज खुलने के डर से हत्या कर नीचे फेंक दिया। देर रात करीब 1 बजे बच्ची का लहूलुहान शव मॉल के तीसरे बेसमेंट में मिला। बच्ची का सिर कुचला हुआ था, जबकि गले पर भी चोट के निशान थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर नंदग्राम थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 7 बजे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसके बाद वह अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चला तो देर रात पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें तीन युवक बच्ची को निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट की ओर ले जाते दिखाई दिए। पुलिस ने बेसमेंट में तलाश की, जहां बच्ची का शव बरामद हुआ। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। परिजनों ने तीन युवकों पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और अपहरण का केस दर्ज किया है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपियों में एक बिहार के अररिया का शहाबुद्दीन है, जबकि दूसरा नाबालिग है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने गुनाह कबूल कर लिया है।

हैवानों ने दरिंदगी की सारी हदें पार की

हैवानों ने बच्ची के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उसके अंदरूनी हिस्सों में चोट के निशान हैं। शरीर पर नोचने-खरोंचने के निशान भी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सामूहिक दुष्कर्म के बाद बच्ची को जमीन पर पटका गया। ऊपर से फेंके जाने पर सिर के बल गिरने से सिर की 17 हड्डियां टूट गई। बाएं पैर की दो हड्डियां भी टूटी मिलीं। पसलियों की मांसपेशियों समेत शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटों के निशान हैं। इमारत में चार तल भूमि से ऊपर और तीन भूमि से नीचे बनाए जा रहे हैं। मासूम का शव सबसे निचले तल यानी छह मंजिल नीचे आकर गिरा था।

बेसमेंट में खून से लथपथ मिला बच्ची का शव

कार्यवाहक एसीपी नंदग्राम प्रियाश्री पाल के अनुसार, बिहार के नालंदा जिले का एक परिवार यहां झुग्गी में रहकर मजदूरी करता है। इन दिनों परिवार झुग्गी से कुछ दूर राजनगर एक्सटेंशन स्थित निर्माणाधीन मॉल में काम कर रहा है। शाम करीब 7 बजे उनकी बेटी लापता हो गई। दो घंटे तक तलाश करने के बाद भी बच्ची नहीं मिली तो उन्होंने नंदग्राम थाने में सूचना दी। इसके बाद बच्ची के परिजन व अन्य मजदूर उसे तलाशते हुए निर्माणाधीन मॉल में पहुंचे। वहां रात करीब साढ़े 12 बजे बेसमेंट के तीसरे तल पर सीढ़ियों के पास खून से लथपथ शव मिला। शव पर केवल टॉप था, स्कर्ट गायब थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने तीन युवकों पर बच्ची का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का आरोप लगाया।

Advertisement

सीसीटीवी फुटेज में बच्ची को ले जाते दिखे आरोपी

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले, जिसमें झुग्गी में रहने वाले दो युवक बच्ची को ले जाते दिखाई दिए। बच्ची के हाथ में चिप्स का पैकेट और युवकों के हाथ में शराब व कोल्ड ड्रिंक थी। जांच में सामने आया कि दो आरोपी घटनास्थल पर पहले से मौजूद थे। उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप, बच्ची के कपड़े और चप्पल बरामद कर लिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

आरोपियों ने नशे में किया था दुष्कर्म

डीसीपी धवल जायसवाल के अनुसार, घटनास्थल पर दो आरोपियों की मौजूदगी के साक्ष्य मिले हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बच्ची को चिप्स और कोल्ड ड्रिंक का लालच देकर निर्माणाधीन मॉल की तीसरी मंजिल पर ले जाने की बात स्वीकारी है। साथ ही बताया कि शराब पीने के बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और शोर मचाने पर उसके सिर पर लोहे के पाइप से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को लिफ्ट के लिए खाली छोड़े गए स्थान से फेंक दिया। इमारत में चार तल भूमि से ऊपर और तीन भूमि से नीचे बनाए जा रहे हैं। मासूम का शव सबसे निचले तल यानी छह मंजिल नीचे आकर गिरा था। पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी अपनी-अपनी झुग्गी में जाकर सो गए। दोनों को वहीं से हिरासत में लिया गया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।