Loading...

हमें तलाक दे दिया…अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का तंज, मानसून सत्र से पहले टूट जाएगी सपा

हमें तलाक दे दिया…अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का तंज, मानसून सत्र से पहले टूट जाएगी सपा

Follow us

Share

बलिया। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए बड़ा दावा किया। मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दावा करते हुए कहा कि आगामी मानसून सत्र से पहले ही समाजवादी पार्टी टूट जाएगी। राजभर ने कहा, महिला आरक्षण बिल का जिसने विरोध किया वो पार्टी टूट गई। TMC ने विरोध किया टूट गई। शिवसेना ने विरोध किया टूट गई। राजभर ने कहा, ”22 जुलाई से मॉनसून सत्र शुरू होने वाला है, देख लेना समाजवादी पार्टी टूट जाएगी।”

बलिया के नगर पंचायत रतसर में जन संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि देश में एनडीए गठबंधन की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और समाजवादी पार्टी व कांग्रेस अब दगे हुए कारतूस बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी 27 सीटें भी नहीं जीत पाएगी, जबकि आगामी लोकसभा सत्र से पहले ही पार्टी में टूट हो जाएगी। उन्होंने ये भी कहा क‍ि समाजवादी पार्टी के वर‍िष्‍ठ नेता राम गोपाल यादव ने गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी में लिख कर दिया है कि हमारे परिवार, हमारे लोगों की जान बचाए रखो, जीतना सांसद चाहिए लिख कर दे देता हूं, ले लेना। राजभर ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के नेता दिन में भाजपा का विरोध करते हैं, जबकि रात में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने जाते हैं। उन्होंने कहा कि जनता विपक्ष के इस दोहरे चरित्र को समझ चुकी है और अब उसके बहकावे में आने वाली नहीं है।

अखि‍लेश यादव को घेरा

इससे पहले ओपी राजभर ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर भी एक पोस्‍ट क‍िया और बल‍िया में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे द‍िखाने को लेकर जमकर न‍िशाना साधा। उन्‍होंने ल‍िखा- मित्र अखिलेश यादव जी, देख रहे हैं न अपने गुंडों की करतूत। बलिया में सैकड़ों की तादाद में आपके गुंडे मेरे खिलाफ सड़क पर उतर आए! क्यों? क्योंकि मैं सच लिख रहा हूं, और सच आपको पच नहीं रहा। यही तो आप लोगों की पुरानी मानसिकता रही है। हमेशा से आप लोग गैर-यादव ओबीसी समाज के प्रति हेय दृष्टि रखते आए हैं।’

राजभर बोले, भगवा फिर भी लहरा के रहेगा

राजभर ने आगे ल‍िखा, ‘हम मुर्दाबाद के नारों और काले कपड़ों से विचलित होने वालों में से नहीं हैं। हम तो उस समाज से हैं जिसके मुर्दाबाद के नारे आपके स्वजातीय हमेशा से लगाते आए हैं। रही बात काले कपड़ों की तो हमें काला रंग बहुत पसंद है, दिखाइए जितना दिखा सकते हैं। आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो लोकतांत्रिक ढंग से लड़ें। आओ मैदान में, चुनाव में दम दिखाओ। काला लाल हरा जो दिखाना है, दिखा लेना आप लोग। भगवा फिर भी लहरा के रहेगा। और हां…आपके गुंडों के जवाब में अगर जनता सड़क पर उतर आई तो कहीं के नहीं रहोगे।’

Advertisement

‘ये योगी सरकार है, गुंडों का इलाज करना खूब आता है’

उन्‍होंने आगे कहा, ‘ओम प्रकाश राजभर सपाई गुंडों से डरने वाला नहीं है। हम तो जमीन से आए और जमीन पर ही रहते हैं। हमें ऐसे लम्पटों का सामना करना अच्छे से जानता है। संघर्ष से उपजा हूं। समाज की लड़ाई लड़ता आया हूं। अपने गुंडों को संभाल लीजिए महाराज, नहीं तो ये योगी सरकार है, गुंडों का इलाज बेहतर ढंग से करना खूब आता है। असली ओबीसी समाज अब जाग चुका है। नक्काल परेशान हैं।’

राजभर ने अखिलेश यादव पर कसा तंज

ओमप्रकाश राजभर ने मंच से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि वह अखिलेश यादव के खिलाफ बहुत बोलते हैं, लेकिन ‘उन्होंने तो हमें तलाक दे दिया, ऐसे में जब सामना होता है तो गुस्सा आ ही जाता है। राजभर ने दावा किया कि उन्होंने कई बड़े नेता तैयार किए हैं और कहा कि 2027 के चुनाव का बिगुल बजने पर तस्वीर साफ हो जाएगी। उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दोनों को ‘दगे हुए कारतूस’ बताते हुए कहा कि सपा 2017 में 47 सीटें जीती थी, लेकिन 2027 में अगर 27 सीटें भी जीत ले तो वह उसकी बड़ी जीत होगी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।