Loading...

IPL 2027 का सबसे बड़ा ट्रेड: 27 करोड़ के ऋषभ पंत 15 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स लौटे, कुलदीप यादव बने लखनऊ का हिस्सा

IPL 2027 का सबसे बड़ा ट्रेड: 27 करोड़ के ऋषभ पंत 15 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स लौटे, कुलदीप यादव बने लखनऊ का हिस्सा

Follow us

Share

IPL Biggest Trade : नई दिल्ली। आईपीएल 2027 का आगाज होने में अभी काफी समय है, लेकिन उससे पहले ही एक बड़े ट्रेड ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स में लौटने जा रहे हैं। वहीं स्टार स्पिनर कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जाएंट्स की जर्सी पहनेंगे। दोनों टीमों के बीच यह ट्रेड हुआ है। इस ट्रेड की सबसे बड़ी चर्चा ऋषभ पंत की सैलरी को लेकर है। आईपीएल के मुताबिक, ऋषभ पंत 15 करोड़ रुपए में दिल्ली से जुड़ेंगे। लखनऊ ने IPL 2025 के ऑक्शन में पंत को रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपए में खरीदा था, जो IPL इतिहास की सबसे बड़ी बोली थी। उन्हें लखनऊ ने कप्तान बनाया था, लेकिन पिछले दो सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद ही लखनऊ ने उन्हें निकाल दिया है। लखनऊ ने यही हाल पूर्व कप्तान केएल राहुल के साथ भी किया था। वहीं, कुलदीप यादव 13.50 करोड़ रुपए की अपनी मौजूदा फीस पर लखनऊ में शामिल हुए।

ऋषभ पंत पहले भी 9 सीजन दिल्ली के लिए खेले

ऋषभ पंत एक बार फिर उसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन गए हैं, जहां उन्होंने साल 2016 से 2024 के बीच अपने करियर के 9 सीजन बिताए थे। दिल्ली कैपिटल्स के लिए पंत ने अब तक कुल 111 मैच खेले हैं। उन्होंने तीन सीजन में 43 मुकाबलों में दिल्ली की कप्तानी भी की। हालांकि 2025 मेगा ऑक्शन से पहले GMR ग्रुप के साथ कुछ मतभेदों के बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया था।

5 सीजन बाद DC से अलग हुए कुलदीप यादव

इस ट्रेड में कुलदीप यादव दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़कर लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हो गए हैं। कुलदीप का दिल्ली के साथ 5 सीजन का एक बेहद सफल सफर रहा है, जो अब इस ट्रेड के साथ समाप्त हो गया है। कुलदीप साल 2022 में दिल्ली की फ्रेंचाइजी से जुड़े थे। तब से लेकर अब तक उन्होंने टीम के लिए 65 मैचों में 72 विकेट अपने नाम किए हैं। यह बदलाव कुलदीप के लिए भी एक तरह से घर वापसी जैसा होगा। उन्होंने घरेलू क्रिकेट उत्तर प्रदेश से खेला है, जबकि पंत दिल्ली के खिलाड़ी रहे हैं।

दिल्ली में फिर दिखेगा ऋषभ पंत का पुराना रंग

ऋषभ पंत का दिल्ली कैपिटल्स के साथ रिश्ता बेहद खास रहा है। युवा खिलाड़ी के रूप में उन्होंने दिल्ली के लिए अपना आईपीएल सफर शुरू किया और बाद में टीम की कप्तानी भी संभाली। वह 2016 से 2024 तक लगातार नौ सीजन इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे और इस दौरान 111 मैच खेले, जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा मैच हैं। पंत ने 2021 से 2024 के बीच चार सीजन में 43 मैचों में टीम की कप्तानी भी की। आक्रामक बल्लेबाजी और नेतृत्व क्षमता के कारण वह लंबे समय तक दिल्ली की पहचान बने रहे।

Advertisement

ऋषभ पंत का प्रदर्शन रहा ट्रेड की वजह

ऋषभ पंत के ट्रेड की आधिकारिक वजह नहीं बताई गई है। हालांकि, इसके पीछे उनका कप्तान और खिलाड़ी के रूप में प्रदर्शन एक कारण माना जा रहा है। आईपीएल 2026 में लखनऊ पॉइंट्स टेबल में आखिरी 10वें और 2025 में 7वें स्थान पर रही। पंत टीम के कप्तान थे, इसलिए मैनेजमेंट बदलाव चाहता था। वहीं, 27 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड कीमत के मुकाबले उनका प्रदर्शन भी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। उन्होंने लखनऊ के लिए दो सीजन में 28 मैच खेलकर 581 रन बनाए।

क्यों खास है यह ट्रेड?

आईपीएल 2027 से पहले इस ट्रेड ने लीग के समीकरण बदल दिए हैं और अब सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि पंत की घर वापसी और कुलदीप की नई शुरुआत अपनी-अपनी टीमों को कितना फायदा पहुंचाती है। खास बात यह भी है कि लखनऊ के निकाले गए दो पूर्व कप्तान राहुल और पंत अब एक ही टीम दिल्ली से खेलते दिखेंगे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।