Loading...

दिल्ली में हैवानियत… 11 साल की मासूम को अगवा कर किया दुष्कर्म, फिर बेरहमी से की हत्या, जंगल में मिला शव

दिल्ली में हैवानियत… 11 साल की मासूम को अगवा कर किया दुष्कर्म, फिर बेरहमी से की हत्या, जंगल में मिला शव

Follow us

Share

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 11 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। आरोपी ने बच्ची के शव को फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर जंगल में फेंक दिया। दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 6 घंटे के बाद ही मुख्य आरोपी कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। इस जघन्य अपराध ने पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना दिया है।

जानकारी के अनुसार, महरौली थाना क्षेत्र के छतरपुर एक्सटेंशन इलाके में बच्ची अपने परिवार के साथ फुटपाथ पर सो रही थी। इसी दौरान टैक्सी ड्राइवर ने सोमवार सुबह 5 बजे बच्ची का अपहरण कर लिया। इसके बाद उसने बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची के साथ दरिंदगी को अंजाम देने के बाद आरोपी ड्राइवर ने बच्ची की हत्या कर दी और लाश को महरौली के जंगलों में ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने बच्ची की लाश को बरामद कर लिया है। आरोपी टैक्सी ड्राइवर का नाम बबलू (25) है। बच्ची के परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद महरौली थाने की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से महज 6 घंटे के अंदर आरोपी टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।

जानें पूरा घटनाक्रम- कब-क्या हुआ

पुलिस को 22 जून की सुबह लगभग 5 बजे PCR कॉल के जरिए पीड़ित परिवार ने जानकारी दी कि बच्ची अगवा हो गई है। इसके बाद पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी खंगाला और आरोपी तक पहुंची। पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की, तब जाकर उसने हैवानियत की बात कबूली। आरोपी ने कबूला कि उसने बच्ची को फुटपाथ से उठाया था और गुरुग्राम के जंगल में ले जाकर उसने हैवानियत की।

आरोपी ने पहले से बना रखी थी योजना

पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि वह काफी समय से बच्ची को देख रहा था और उसने पहले से ही उसे अगवा करने की योजना बना रखी थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बच्ची का सीडीआर चौक से अपहरण किया था। उस दौरान बच्ची फुटपाथ पर थी। आरोपी एप बेस्ड कैब चलाता है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार सड़क पर सोता था। बच्ची गुब्बारा बगैरह बेचती थी। माता पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। माता-पिता के चार बच्चे हैं, जिसमें ये 11 साल की बच्ची भी थी।

Advertisement

बिहार के रहने वाले पीड़ित परिवार और आरोपी

पीड़ित परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। परिवार पहले किराए पर रहता था। फिर घर छूट गया तो सभी लोग फुटपाथ पर रहने लगे। वहीं आरोपी भी बिहार का रहने वाला है। उसके ऊपर पहले से कुछ मुकदमे दर्ज हैं। पीड़ित परिवार और आरोपी पहले से एक दूसरे को नहीं जानते हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।