Loading...

लिव इन पार्टनर के लिए हैवान बन गई बड़ी बेटी! माता-पिता और बहन किया मर्डर, सामने आई बड़ी वजह

लिव इन पार्टनर के लिए हैवान बन गई बड़ी बेटी! माता-पिता और बहन किया मर्डर, सामने आई बड़ी वजह

Follow us

Share

Bengaluru Triple Murder Case : बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक फ्लैट में एक ही परिवार के तीन लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। माता-पिता और छोटी बेटी सोमवार शाम उस फ्लैट पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि परिवार की बड़ी बेटी श्वेता अपने बॉयफ्रेंड केनेथ के साथ यहां रहती थी। वहीं पर तीनों के खून से लथपथ शव बरामद हुए। पुलिस को शक है कि बड़ी बेटी और उसके बॉयफ्रेंड ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया है, जो भी इस क्ररता की कहानी सुन रहा है वह हैरान है।

परिवार के तीनों लोगों की कटी हुई लाश मिली

साई ग्रीन अपार्टमेंट, धामनिक लेआउट, सीगेहल्ली, केआर पुरम पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या की सूचना सामने आई। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर सोमसुंदर (52), उनकी पत्नी (48) साल की मुथुलक्ष्मी और बेटी सुप्रिया (19) की हथियार से कटी हुई लाशें मिलीं। इन तीनों को माचेट जैसे हथियार से काटकर मौत के घाट उतारा गया था।

दो महीने से बॉयफ्रेंड संग रह रही थी बड़ी बेटी

पुलिस की शुरुआती जांच में इन तीनों हत्याओं के पीछे परिवार की बड़ी बेटी श्वेता और उसके लिव-इन पार्टनर केनेथ का नाम सामने आया है। दोनों ही घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस ने उनको पकड़ने के लिए कई जगहों पर दबिश दी है और छापेमारी शुरू कर दी है।

बड़ी बेटी पर है 30 लाख रुपए का कर्ज

पुलिस की जांच में सामने आया है कि बड़ी बेटी श्वेता के माता-पिता उसके केनेथ के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के कड़े विरोधी थे। परिवार में इस रिश्ते को लेकर लगातार तनाव बना रहता था और आए दिन झगड़ा होता था। इसके साथ ही श्वेता पर करीब 30 लाख रुपए का कर्ज भी चढ़ा हुआ था। माता-पिता बार-बार उससे कर्ज के बारे में पूछताछ करते थे, जिससे घर में और झगड़े बढ़ गए। पुलिस को शक है कि ये ही दोनों वजहें हत्याओं का मुख्य कारण हो सकती हैं।

Advertisement

सबूत मिटाने के लिए बाथरूम की साफ-सफाई की

पुलिस की जांच में सामने आया कि श्वेता और केनेथ सोमवार को घर आए तो मां मुथुलक्ष्मी अकेली थीं। पिता सोमसुंदर और छोटी बेटी सुप्रिया बाहर गए हुए थे। इन दोनों की मां के साथ बहस शुरू हुई और आरोपियों ने मुथुलक्ष्मी पर माचेट से हमला कर उनकी हत्या कर दी। खून के निशान मिटाने के लिए आरोपियों ने बाथरूम की साफ-सफाई भी कर दी। जब सुप्रिया घर लौटी तो श्वेता ने उसे पकड़ लिया और केनेथ ने माचेट से हमला कर उसे भी मार डाला। इसके बाद पिता सोमसुंदर घर पहुंचे। दोनों ने उन पर भी जानलेवा हमला किया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद सोमसुंदर किसी तरह घर से बाहर निकलकर मदद मांगने की कोशिश करते रहे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।

जैसे ही घटना की जानकारी मिली मौके पर पहुंची केआर पुरम पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का मानना है कि हत्याएं पूर्व नियोजित थीं और दोनों आरोपी मिलकर काम कर रहे थे। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है, हालांकि उसकी पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। बेंगलुरु पुलिस अब श्वेता और केनेथ की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस इस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है। इस घटना ने पूरे शहर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पड़ोसी और स्थानीय लोग इस क्रूर हत्याकांड से सदमे में हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।