Loading...

स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद बनाना शेक, हर दिन सुबह पीने से मिलते हैं कई फायदे

हेल्‍थ

स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद बनाना शेक, हर दिन सुबह पीने से मिलते हैं कई फायदे

Follow us

Share

Banana Shake Benefits : नई दिल्ली। केला दुनिया का सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल है। नवरात्र के उपवास हों, या बैचलर्स और जिमगोअर्स का नाश्ता, केले से ही पेट पूजा होती है। केला एक ऐसा पौष्टिक फल है। इसे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें फाइबर, विटीमिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए इसे बच्चों से लेकर बड़े दोनों खाना पसंद करते है।

वहीं अगर इसे दूध के साथ मिलाकर बनाना शेक के रूप में लिया जाता है तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। सुबह की शुरुआत में एक गिलास बनाना शेक से हो जाए तो आपको दिन भर के ऊर्जा मिलती है। यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक पेय है, जो न सिर्फ बच्चों बल्कि बड़ों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। बनाना शेक में केला और दूध, दोनों के पोषक तत्व होते हैं, जिससे यह एक तरह का पावरहाउस बन जाता है।

तुरंत ऊर्जा का स्रोत

बनाना शेक शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। केले में मौजूद प्राकृतिक शर्करा जैसे ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सुक्रोज, शरीर को तेजी से एनर्जी देते हैं।

पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे

केले में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में सहायक है। बनाना शेक का नियमित सेवन कब्ज और पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं को दूर रखता है।

Advertisement

हड्डियों को मजबूत बनाए

दूध कैल्शियम का सबसे अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत जरूरी है। बनाना शेक पीने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मिलता है, जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।