Loading...

PM मोदी दबाव में हैं… CJP बोली-इसलिए देर रात जारी किया वीडियो; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक करेंगे प्रदर्शन

Uncategorized

PM मोदी दबाव में हैं… CJP बोली-इसलिए देर रात जारी किया वीडियो; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक करेंगे प्रदर्शन

Follow us

Share

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन जारी है। सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। वह पिछले 26 दिनों से नीट पेपर लीक को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे। दिल्ली समेत देशभर में विरोध प्रदर्शनों के बीच सीजेपी और सरकार के बीच शुक्रवार दोपहर को दूसरी बार बातचीत होगी। इससे पहले 20 जुलाई को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के घर वार्ता हुई थी, जो बेनतीजा रही थी। इसके बाद गुरुवार को सरकार ने कहा कि हमने 4 बार CJP को बातचीत के लिए बुलाया लेकिन वे नहीं आए। वहीं, CJP ने कहा था कि हम बात करने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के घर नहीं जाएंगे, किसी न्यूट्रल वेन्यू पर बात हो।

CJP का दावा- दबाव में है सरकार, 17 मेट्रो स्टेशन बंद

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता आशुतोष रांका कहा- हम यह बिल्कुल साफ कर देना चाहते हैं कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी रहेगा। रात 12:30 बजे प्रधानमंत्री को एक वीडियो जारी करना पड़ा, इसका मतलब है कि दबाव बहुत ज्यादा है। पीएम मोदी ने गुरुवार देर रात वीडियो जारी कर कहा था कि सरकार पेपर लीक पर कानून लाएगी। CJP ने आज भी देशभर में प्रदर्शन का ऐलान भी किया है। प्रदर्शन को देखते हुए डीएमआरसी ने सेंट्रल दिल्ली में राजीव चौक और लोक कल्याण मार्ग समेत 17 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं। देर रात संसद मार्ग पर प्रदर्शनकारियों ने बैरिकैड्स तोड़े थे।

सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल

इससे पहले सोनम वांगचुक ने 26वें दिन अपना अनशन खत्म कर दिया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह गुरुग्राम के मेदांता देर रात करीब 12:30 बजे अस्पताल पहुंचे, जहां नड्डा ने वांगचुक को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।

Advertisement

वांगचुक ने वीडियो के जरिए दिया संदेश

सोनम वांगचुक ने शुक्रवार सुबह जारी वीडियो संदेश में कहा कि पिछले दो दिन से सरकार के साथ उनकी लगातार बातचीत चल रही थी। इस दौरान उनकी तीन प्रमुख मांगों पर चर्चा हुई। सरकार की ओर से इन मांगों पर लिखित आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने भूख हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया। सोनम वांगचुक ने कहा- केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह और लद्दाख की एपेक्स बॉडी के शीर्ष नेता उनसे मिलने पहुंचे थे। इससे पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के लगभग 65 सांसदों ने एक पत्र पर हस्ताक्षर करके सोनम वांगचुक से अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया था।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।