Loading...

चित्रकूट में NEET छात्रा से दरिंदगी, बॉयफ्रेंड को बंधक बनाकर 3 आरोपियों ने की हैवानियत, जानें रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना

चित्रकूट में NEET छात्रा से दरिंदगी, बॉयफ्रेंड को बंधक बनाकर 3 आरोपियों ने की हैवानियत, जानें रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना

Follow us

Share

NEET Student Gangraped In Chitrakoot : चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां देवांगना घाटी के जंगल में घूमने गई 20 वर्षीय एक छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि घटना के समय छात्रा अपने 17 वर्षीय दोस्त के साथ पहाड़ी पर बैठी थी। तभी तीन युवक वहां पहुंचे, जिन्होंने खुद को वनकर्मी बताया। इसके बाद उन्होंने दोनों को धमकाया, युवक के साथ मारपीट की और उसके हाथ-पैर बांध दिए। फिर छात्रा को जबरन झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित युवक ने किसी तरह खुद को मुक्त किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

घूमने आई थी छात्रा

पुलिस के अनुसार, पीड़ित छात्रा मध्य प्रदेश के सतना जिले की रहने वाली है। वह राजस्थान के कोटा में रहकर NEET परीक्षा की तैयारी करती है। छुट्टियों के दौरान वह अपने घर आई थी और अपने परिचित से मिलने चित्रकूट पहुंची। उसका दोस्त चित्रकूट का रहने वाला है और 12वीं कक्षा का छात्र है। दोनों बुधवार दोपहर बाइक से देवांगना घाटी पहुंचे थे। वहां वे पहाड़ी पर बैठकर समय बिता रहे थे और मोबाइल से रील भी बना रहे थे।

खुद को वनकर्मी बताकर की पूछताछ

पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे तीन युवक बाइक पर वहां पहुंचे। उन्होंने खुद को वन विभाग का कर्मचारी बताते हुए दोनों से पूछताछ शुरू की। आरोप है कि बातचीत के दौरान उन्होंने छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। युवक ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी बेल्ट से पिटाई कर दी। इसके बाद गमछे से उसके हाथ-पैर बांध दिए और धमकी दी कि अगर किसी को आवाज लगाई तो उसे पहाड़ी से नीचे फेंक देंगे।

नाबालिग बॉयफ्रेंड ने बताई पूरी घटना

बॉयफ्रेंड ने पुलिस को बताया करीब 2 साल पहले सोशल मीडिया के जरिए मेरी लड़की से दोस्ती हुई थी। कुछ दिन पहले लड़की छुट्‌टी पर घर आई थी। मैंने उसे घूमने के लिए चित्रकूट बुलाया था। 22 जुलाई (बुधवार) की दोपहर वह चित्रकूट पहुंची। दोपहर 1 बजे बाइक से हम दोनों देवांगना घाटी पहुंचे। वहां पहाड़ी पर बैठकर रील बना रहे थे। आरोप है कि दोपहर ढाई बजे 3 लड़के बाइक से वहां पहुंचे। उन्होंने अचानक बाइक रोककर हमसे पूछताछ की। मेरी गर्लफ्रेंड को बैडटच करने लगे। मैंने विरोध किया, तो मुझे बेल्ट से पीटा। एक लड़के ने मुझे पकड़ लिया। गमछे से हाथ-पैर बांध दिए। बाकी दोनों मेरी गर्लफ्रेंड को धमकाने लगे। कहने लगे कि शोर मचाया तो पहाड़ी से नीचे फेंक देंगे। फिर जबरन गर्लफ्रेंड को झाड़ियों में ले गए और उसके साथ दरिंदगी की। लड़की चिल्लाते हुए रहम की भीख मांगती रही, लेकिन उन लड़कों ने उसे नहीं छोड़ा। मैं जमीन पर पड़ा उसकी चीखें सुन रहा था। गर्लफ्रेंड खुद को छुड़ाने के लिए छटपटा रही थी।इसके बाद किसी तरह मैंने अपने हाथ खोले। गर्लफ्रेंड के पास भागकर पहुंचा। तब तक तीनों लड़के भाग चुके थे। मैंने मोबाइल से डायल-112 पर कॉल किया। लेकिन, नेटवर्क नहीं होने से कॉल नहीं लगी। इसके बाद हम पहाड़ी से कुछ नीचे उतरे, तब मोबाइल में नेटवर्क आया। फिर से कॉल कर पुलिस बुलाई। शाम 4.45 बजे पुलिस पहुंची और हम दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि दोनों के पिता प्राइवेट जॉब करते हैं।

Advertisement

दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा

थानाधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि देवांगना घाटी में दुष्कर्म की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई। लड़के को प्राइमरी इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। छात्रा का मेडिकल कराया गया है। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया छात्रा ने पुलिस को दिए अपने बयान में गैंगरेप की बात कही है। बॉयफ्रेंड नाबालिग है। इसलिए उसका भी मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए मौके के आसपास CCTV और राहगीरों की मदद ली जा रही है। पुलिस ने 2 टीमें बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।