मंसूरी समाज का अधिवेशन कुचामन सिटी में आयोजित
अखिल भारतीय मंसूरी समाज संस्थान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का अधिवेशन रविवार को नागौर जिले के कुचामन सिटी में संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी सफी मोहम्मद मंसूरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन का मुख्य फोकस समाज के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए शिक्षा पर रहा। अध्यक्ष ने विशेष रूप से बालिका शिक्षा पर जोर दिया, क्योंकि लड़कियाँ दो घरों (ससुराल और मायके) को संवारती हैं। Read More
