Loading...

एपीसीआर ने ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ पर कानूनी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया

जयपुर

Follow us

Share

कार्यशाला का उद्देश्य और फोकस

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (APCR), राजस्थान चैप्टर की ओर से “विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision)” विषय पर एक कानूनी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन एक होटल में किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुख्य वक्ताओं का संबोधन

  • मुख्य अतिथि नदीम खान (राष्ट्रीय सचिव, APCR): उन्होंने नागरिक अधिकारों की रक्षा, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन और विलोपन की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की नींव होते हैं।
  • विशिष्ट अतिथि राहुल शास्त्री (राष्ट्रीय सचिव, भारत जोड़ो अभियान): उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित कानूनी पहलुओं और नागरिक अधिकारों की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला।
  • विशिष्ट अतिथि निशा सिद्धू (राष्ट्रीय सचिव, NFIW): उन्होंने जन-जागरूकता अभियानों के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मतदाता सशक्तिकरण की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रमा का संचालन

  • शुरुआत: उद्घाटन भाषण से एडवोकेट सैयद सआदतअली (अध्यक्ष, APCR राजस्थान) ने की।
  • संचालन: मुजम्मिल रिज़वी (महासचिव) ने किया।
  • धन्यवाद ज्ञापन: एडवोकेट मोहम्मद इकबाल के द्वारा प्रस्तुत किया गया।

APCR राजस्थान चैप्टर के आगामी कार्य

कार्यक्रम के अंत में APCR राजस्थान चैप्टर की ओर से राज्य में आगामी कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई:

  1. प्रत्येक जिले में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित करना।
  2. युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाना।
  3. मतदाता सूची सत्यापन अभियान चलाना।
  4. नागरिक अधिकारों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए राज्य स्तरीय हेल्पलाइन एवं लीगल एड नेटवर्क विकसित करना।

गणमान्य उपस्थित लोग

कार्यक्रम में जॉइंट सेक्रेटरी मुनाजिर इस्लाम, एग्जीक्यूटिव मेंबर रुखसाना उस्मान, असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर मोहम्मद आबिद खान, असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर रब्बे कुमा खान, भारत जोड़ो अभियान राजस्थान के संयोजक रमन यादव, जयपुर यूनिट एपीसीआर के सचिव मोहम्मद अंसार, सरवर खान (मेंबर, राजस्थान मुस्लिम फोरम), अंकुश गाबा आदि गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।