Loading...

मंसूरी समाज का अधिवेशन कुचामन सिटी में आयोजित

जयपुर

Follow us

Share

हाजी सफी मोहम्मद मंसूरी ने की अधिवेशन की अध्यक्षता

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। अखिल भारतीय मंसूरी समाज संस्थान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का अधिवेशन रविवार को कुचामन सिटी, नागौर में संपन्न हुआ।

  • अध्यक्षता: संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी सफी मोहम्मद मंसूरी ने की।
  • मुख्य आतिथ्य: महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद गौरी ने किया।
  • विशिष्ट अतिथि: राष्ट्रीय महासचिव हाजी इस्माइल मंसूरी और राष्ट्रीय सचिव हाजी गुलाम रसूल मंसूरी थे।
  • संयोजन: मुस्ताक अली मंसूरी ने किया।

शिक्षा पर विशेष जोर

संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी सफी मोहम्मद मंसूरी ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है

  • उन्होंने समाज में बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि लड़कियां दो घर संवारती हैं—एक ससुराल का और दूसरा मायके का।
  • उन्होंने समाज को जागरूक होने और सियासत में हिस्सेदारी की मांग की।

महत्वपूर्ण प्रस्ताव और सुझाव

  • राष्ट्रीय महासचिव हाजी मोहम्मद इस्माइल: कॉम के प्रतिभावान बच्चों के लिए करियर गाइडलाइंस व कोचिंग व्यवस्था प्रारंभ करने पर जोर दिया।
  • राष्ट्रीय महासचिव गुलाम रसूल मंसूरी: समाज में फैली कुरीतियों व बुराइयों को बंद करने और फिजूलखर्ची को रोकने पर जोर दिया जाए।
  • मुख्य अतिथि मोहम्मद गौरी (महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष): समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु मिशन एजुकेशन 2030 का जिक्र करते हुए राष्ट्रीय कोर कमेटी बनाने पर जोर दिया।

संस्थान के कार्य और भविष्य का संकल्प

  • मुश्ताक अली मंसूरी: संस्थान द्वारा विगत 8 वर्षों से किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया और संस्था के उद्देश्यों को बताया।
  • निजाम मंसूरी: लोगों से अपील कर संस्थान के साथ जुड़ने व मंसूरी समाज को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में संस्थान के राष्ट्रीय सदस्य अरशद अमन मंसूरी, पूर्व प्रदेश महासचिव निजाम मंसूरी, शहाबुद्दीन मंसूरी सहित अब्दुल गौरी मंसूरी, सरवर तंवर मंसूरी, अब्दुल रहीम मंसूरी, मोहम्मद सलीम तंवर मंसूरी, अजीज मंसूरी, अल्तमश मंसूरी, आमेश मंसूरी, मुस्तफा मंसूरी, मुदस्सिर मंसूरी, मोहम्मद सोलंकी, रिजवान मंसूरी, यूसुफ सोलंकी आदि कई मोअज्जिज लोग उपस्थित थे और सब ने संस्थान को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।