हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 15 अगस्त को 11000 तिरंगा चिन्ह वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा
जोधपुर में नवीन जोधाणा जागरण मंच द्वारा 15 अगस्त को आयोजित होने वाले 11000 तिरंगा चिन्ह वितरण कार्यक्रम की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। दरगाह तकिया चांद शाह परिसर में संस्था द्वारा पोस्टर विमोचन एवं छायादार-फलदार पौधों का पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, समाजसेवी व स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस वर्ष भी तिरंगा वितरण का मुख्य आयोजन राजीव गांधी स्टैचू के पास किया जाएगा। Read More
