कर्बला की जंग समाज में व्यापत बुराइयों को मिटाने का संदेश देती है -साजिद खान
जोधपुर, (रॉयल पत्रिका)। नवीन जोधाणा जागरुक मंच के संस्थापक साजिद खान ने बताया कि 10 मुहर्रम का दिन इस्लामी इतिहास में बहुत अहमियत रखता है, और मोहर्रम के इस 10 दिन तक ओलमाओ द्वारा समाज में व्याप्त बुराइयों को मिटाने का संदेश दिया जाता है कुछ लोग मोहर्रम के नाम पर अंधविश्वास और काल्पनिक कार्यों पर जोर देते हैं जो सरासर गलत है। हज़रत आदम की रूह को उनके जिस्म में डालने से लेकर करबला में हज़रत इमाम हुसैन की शहादत तक सेकड़ों बड़ी घटनायें इसी दिन घटित हुई है, और आखिर में कयामत भी इसी दिन आएगी। लेकिन आज हमारा समाज य सारा इतिहास भुलाकर सिर्फ चंद रस्मों और कुरीतियों तक इस दिन को सीमित कर बैठा है, जबकि सिर्फ वाकिया ए करबला में ही हमारे लिए बेशुमार पैगाम छुपे हुए है, अगर हमारा समाज इस दिन फिजूल रस्मो से निकल कर हजरत इमाम हुसैन के मकसद ए कुरबानी को समझ जाये तो निरूसंदेह बहुत सारी बुराइयों को मिटाने में सफल हो सकता है। यजीद के खिलाफ हज़रत इमाम हुसैन की जंग का असल कारण यही था कि जिस पवित्र और आदर्श समाज का निर्माण पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम और उनके अज़ीम सहाबा ने किया था, यजीद उस समाज में सत्ता के माध्यम से बुराइयाँ फैलाना चाह रहा था, वो व्यभिचार, ब्याज, नशाखोरी और जुआ जैसी बुराइयों को समाज में आम करना चाहता था, और इसके लिए वो इमाम हुसैन से समर्थन मांग रहा था, जिसके खिलाफ इमाम हुसैन ने आवाज़ उठाई और बुराइयों को मिटाने के लिए अपनी और अपने साथियों की जानों के नज़राने पेश कर दिए। यही कारण है कि 1400 साल से अधिक समय गुज़र जाने के बाद भी इमाम हुसैन को पुरे आलमे इस्लाम में आज भी याद किया जाता है और कयामत तक याद किया जाता रहेगा, इमाम हुसैन को खिराजे अकीदत पेश करने का सही तरीका ये है कि हम भी समाज में व्याप्त बुराइयों को जड़ से खत्म करने की कोशिश करें, और एक सभ्य समाज के निर्माण में अपना योगदान दें, अगर हम ऐसा नहीं करते है तो ये दिन हमारे लिए भी एक रस्म बनकर रह जायेगा।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
