मौलाना आज़ाद विवि के फार्मेसी के शमी अली ने राष्ट्रीय स्तर की 3 परीक्षाएं की क्वालीफाईड
जोधपुर, (रॉयल पत्रिका)। मौलाना आजाद विश्वविद्यालय के डीन ऐकेडमिक्स डॉ. इमरान खान पठान ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि फार्मेसी संकाय के आठवें सेमेस्टर के नियमित छात्र शमी अली ने राष्ट्रीय स्तर की 3 परीक्षाओं को क्वालीफाईड कर लिया है। उनके इस कार्य से विश्वविद्यालय गौरव का अनुभव कर रहा है।
राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित जी.पेट परीक्षा में कुल 47142 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जिसमें शमी अली ने 603 वी रैंक हासिल की। इसी प्रकार राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित एन.आई.पी.ई.आर. परीक्षा में 6500 विद्यार्थियों में से शमी अली ने 1381वी रेंक हासिल की तथा ऑल इण्डिया सी.यू.ई.टी. पी.जी. की परीक्षा में भी शमी अली ने राष्ट्रीय स्तर पर क्वालीफाई किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन मोहम्मद अतीक ने कहा कि शमी की इस उपलब्धि में उसकी मेहनत के साथ-साथ विश्वविद्यालय की शिक्षण की भी भूमिका महत्त्वपूर्ण है। यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. जमील काजमी ने कहा कि शमी अली की इस उपलब्धि से हमारे विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलेगा एवं राष्ट्रीय स्तर पर अच्छे परिणाम भी प्राप्त होंगे। हम सब शमी को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है। साथ ही फार्मेसी संकाय के सभी शिक्षकों को भी बधाई देते है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
