मामाजी का थान राजकीय विद्यालय में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ सघन पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
अभिभावकों का सीधा जुड़ाव ही विद्यालय की सफलता का मुख्य द्योतक है
जोधपुर (रॉयल पत्रिका)। भाण्डूकलां मामाजी का थान स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ सघन पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक शौकत अली लोहिया ने की, जबकि मुख्य अतिथि ग्राम सेवा सहकारी समिति नारनाडी भाण्डूकलां के अध्यक्ष भीमाराम पटेल रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गोपाल सिंह राजपुरोहित, विरदाराम पटेल, व्याख्याता दिनेश शर्मा, वार्ड पंच रमेश पटेल तथा विद्यालय एसएमसी परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
प्रधानाध्यापक शौकत अली लोहिया, लोहिया ने पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण और बदलते भौगोलिक परिवेश के चलते गर्मी का स्तर अत्यधिक बढ़ रहा है और धरती बंजर होती जा रही है। इस संकट से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए, जिससे आने वाले समय में पर्यावरण की रक्षा हो सके और जीवन सुखमय बने। लोहिया ने कहा कि अभिभावकों का सीधा जुड़ाव ही विद्यालय की सफलता का मुख्य द्योतक है।
कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक गोपाल सिंह राजपुरोहित ने किया, जिन्होंने यह भी बताया कि पूरे ग्रामवासियों, विद्यालय स्टाफ और अभिभावकों का इस आयोजन में उत्साहपूर्वक सहयोग रहा। कार्यक्रम में सहयोग देने वालों में आसुराम, शंकरराम, सुखाराम, चौनाराम, श्रवण पटेल, पेमाराम, प्रेम पटेल, शांति देवी, गुड्डी, मोनिका, सरिता, करीना, खुशबू व अन्य ग्रामीणजन शामिल रहे।
अतिथियों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए विद्यालय और अभिभावकों के आपसी जुड़ाव को इसकी सफलता का मूल कारण बताया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का आभार प्रधानाध्यापक शौकत अली लोहिया ने व्यक्त किया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
