Loading...

जोधपुर

जोधपुर

1500वीं जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जोधपुर में मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 125 लोगों ने हिस्सा लिया। शिविर में हिन्दू-मुस्लिम युवाओं, महिलाओं और आमजन ने बढ़चढ़कर रक्तदान किया। समस्त रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और अखाड़ों के उस्तादों का सम्मान प्रदान किया गया। रक्तदान जागरूकता के लिए आयोजित लक्की ड्रॉ में लोडिंग टैक्सी चालक अफजल का नाम निकला और उन्हें मक्का-मदीना की उमराह यात्रा का… Read More

जुलूस-ए-मुहम्मदी को लेकर जनसंपर्क अभियान

जोधपुर

जोधपुर में जुलूस-ए-मुहम्मदी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जुलूस हज़रत अब्दुल लतीफ शाह रहमतुल्लाह अलेही की दरगाह से मुफ्ती शेर मोहम्मद खान साहब रिज़वी द्वारा रवाना किया जाएगा। जुलूस को सादगी, अदब और एहतराम के साथ निकाला जाएगा। आयोजन समिति ने अपील की है कि इसमें टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर, ढोल-ताशे, झांकियां, नाबालिग बच्चे और महिलाओं को शामिल न किया जाए।

मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी में खेल महोत्सव के तहत हो रही रस्सा-कस्सी और गोला फेंक प्रतियोगिता

जोधपुर

मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी, जोधपुर में तीन दिवसीय खेल महोत्सव के तहत शनिवार को रस्सा-कस्सी और गोला फेंक प्रतियोगिता आयोजित हुई। फार्मेसी टीम ने रस्सा-कस्सी में जीत दर्ज की, वहीं गोला फेंक प्रतियोगिता में बी. फार्म फोर्थ सेम के दिलीप प्रथम रहे। समापन पर मुख्य अतिथियों और शिक्षकों की मौजूदगी में छात्रों ने खेल भावना व समर्पण की शपथ ली।

default-image

वकी अहमद बने अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता

जयपुर

अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी महासंघ राजस्थान ने वकी अहमद को संगठन का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। वे वर्तमान में एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर में वरिष्ठ रेडियोग्राफर के पद पर कार्यरत हैं और रेडियोग्राफर सोसायटी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। उनकी नियुक्ति पर प्रदेशभर के पदाधिकारियों ने बधाई दी।

जुलूस की तैयारीयों को लेकर बैठक आयोजित जुलूस में ढोल, बेंड, बाजे जानवरों, वाहनों व झांकियो पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

जोधपुर

जोधपुर में सय्यद मोहियूद्दीन अशरफ की सरपरस्ती में जुलूस की तैयारी को लेकर ईदगाह परिसर में बैठक हुई। तय किया गया कि जुलूस पूरी सादगी और अदब से निकाला जाएगा। जुलूस में बैंड, बाजे, ढोल, झांकियां, नाबालिग बच्चों और महिलाओं की भागीदारी पर रोक रहेगी। इसके साथ ही 12 दिन तक नशे के खिलाफ पोस्टर और बैनर के जरिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

3 सितंबर को तकरीर का प्रोग्राम एवं पोस्टर विमोचन किया

जोधपुर

जोधपुर की मीरा कॉलोनी में 1500 साला ईद मिलादुन्नबी तकरीर प्रोग्राम की तैयारी के तहत पोस्टर विमोचन किया गया। 3 सितंबर बुधवार बाद नमाजे-ईशा होने वाले इस प्रोग्राम में मौलाना मोहम्मद इदरीश रज़ा कादरी और मौलाना साजिद हुसैन रिजवी मुख्य वक्ता होंगे। आयोजन की तैयारियों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, युवा और बुजुर्ग शामिल रहे।

default-image

ओएसिस यूनानी क्लिनिक का उद्घाटन

जयपुर

जयपुर के शास्त्री नगर क्षेत्र में "ओएसिस यूनानी क्लिनिक" का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन राजस्थान हाईकोर्ट बार काउंसिल चेयरमैन एवं एडिशनल एडवोकेट जनरल भुवनेश शर्मा ने किया। क्लिनिक का संचालन डॉ. तंजील खान और डॉ. सारा खान करेंगे। यूनानी पद्धति पर आधारित यह क्लिनिक मरीजों को बिना साइड इफेक्ट्स वाली चिकित्सा सुविधा प्रदान करेगा।

जोधाणा मंच द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 11000 तिरंगा चिन्ह वितरण किए

जोधपुर

जोधपुर में नवीन जोधाणा जागरण मंच संस्थान की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर राजीव गांधी स्टैचू के पास 11000 तिरंगा चिन्ह बांटे गए। मौके पर नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक का मंचन हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मंच के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

1500 सालाना ईद मिलादुन्नबी का पोस्टर विमोचन किया

जोधपुर

जोधपुर में 1500 साला ईद मिलादुन्नबी जुलूस का पोस्टर विमोचन दारुल उलूम इस्हाकिया और जालोरी गेट ईदगाह में किया गया। इस मौके पर मुफ्ती शेर मोहम्मद खान साहब व कई उलमा-ए-अहले सुन्नत मौजूद रहे। जुलूस शुक्रवार सुबह 7:30 बजे हजरत अब्दुल लतीफ शाह दरगाह से शुरू होकर ईदगाह पहुंचकर जुम्मे की नमाज के साथ समाप्त होगा। आयोजन समिति ने ऐलान किया कि जुलूस में नाबालिग बच्चों, महिलाओं, दोपहिया-चारपहिया वाहनों और…

default-image

लाल डूंगरी कचरा डिपो के विरोध में स्थानीय निवासियों का प्रदर्शन

जयपुर

जयपुर के लाल डूंगरी इलाके में कचरा डिपो के खिलाफ स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि डिपो से बदबू, मच्छर-मक्खियों और गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम और विधायक रफीक़ खान पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि डिपो जल्द नहीं हटाया गया तो आंदोलन तेज होगा।

1 2 3 4 8