डॉ. बी.एल. जाटावत का वाल्मिकी समाज व अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी महासंघ ने किया भव्य स्वागत
जोधपुर, (रॉयल पत्रिका)। राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड के पूर्व चेयरमैन डॉ. वी. एल. जाटावत के अल्पकालीन जोधपुर प्रवास पर वाल्मीकि समाज की ववकों एवम् सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वागत सत्कार किया। प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए हॉस्टल एवम् लाइब्रेरी आदि सुविधाओं से जुड़ेव्यवसायी अतुला इंडोरिया वाल्मीकि ने बताया कि डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष सेनि आईएएस अधिकारी डॉक्टर बी.एल. जाटावत अल्पकाल प्रवास पर आए इस उपलक्ष पर जोधपुर जिले में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग ले रहे विद्यार्थियों को अभ्यर्थियों को मार्ग-दर्शन दिया, किस प्रकार अभ्यार्थी परीक्षाओं की तैयारी करें आदि अनेक विषयों पर विस्तार पूर्वक मार्ग-दर्शन मिला। डॉ. जाटावत के साथ आए माली समाज के पवन सैनी ने भी समाज के लोगों को मार्ग-दर्शन दिया। अल्प समय में आयोजित स्वागत एवं संवाद कार्यक्रम में समाज की शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक एवम् राजनीतिक दिशा और दशा पर परस्पर संवाद हुआ। समाज के विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, परीक्षार्थी एवं विद्यार्थियों के साथ नवल फिलिंग स्टेशन के संचालक सुनील जोड़, सामाजिक कार्यकर्ता नेमीचंद गुजराती, देवीचंद रील आदि ने फूल मालाओं से आत्मीयता से स्वागत किया। जोधपुर। । राज्य राज कर्मचारी चयन बोर्ड के पूर्व चेयरमैन डॉ. बी.एल. जाटावत अल्पकालीन प्रवास पर जोधपुर आए। अल्पसंख्यक अधिकारी, कर्मचारी महासंघ जोधपुर के जिलाध्यक्ष इकबाल अली रंगरेज ने बताया कि सर्किट हाउस में पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, जोधपुर में महासंघ की गतिविधियों, सामाजिक सरोकार के तहत शिक्षा व चिकित्सा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की विस्तार से चर्चा की गई। इस पर मोहम्मद शाहिद, रशीद अंसारी, आरिफ रिजवी व मोहम्मद अनवर मौजूद थे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
