होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात
होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के पदाधिकारियों ने दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भेंट कर होटल व पर्यटन उद्योग से जुड़ी मांगें रखीं। इसमें 1000 रुपये तक के कमरे पर GST छूट, हेरिटेज मान्यता विस्तार और कर रियायतें शामिल रहीं। Read More
