Loading...

सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में वर्ष 2025 की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में आपसी राजीनामे से विभिन्न न्यायालयों व प्री-लिटिगेशन स्तर के 95,385 प्रकरणों में से 84,845 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसमें कुल ₹10,80,54,549 के अवार्ड पारित किए गए। अदालत में उपभोक्ता विवाद, मोटर दुर्घटना, पारिवारिक, सिविल, बैंक ऋण वसूली, बिजली-पानी के बिल, चेक बाउंस व… Read More

सवाई माधोपुर के मुस्लिम समाज ने पंजाब बाढ़ पीढ़ितों को मदद पहुंचाई

सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर मुस्लिम समाज ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए 2 लाख रुपए गुरुद्वारा समिति को भेंट किए। इस मौके पर शहर क़ाज़ी इरफान उल्लाह समेत कई समाजसेवी मौजूद रहे। यह कदम भाईचारे और मानवता की मिसाल बन गया।

जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने एक बार फिर बढ़ाया बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए हाथ

सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर में जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद करते हुए नकद राशि और खाने के किट वितरित किए। मकान गिरने से प्रभावित परिवार को 21 हज़ार रुपये और घायल बच्चों के परिजनों को 5-5 हज़ार रुपये दिए गए। स्थानीय जमीयत और बाहर से आए उलेमा ने मिलकर राहत सामग्री बांटी और ज़रूरतमंदों की मदद की।

default-image

खंडार एवं सवाई माधोपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं की जीएसटी को लेकर बैठक संपन्न

सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर जिला भाजपा कार्यालय में खंडार और सवाई माधोपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जीएसटी पर मिली छूट को ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करने का निर्णय लिया गया। कार्यकर्ताओं ने आम जनता तक जीएसटी के फायदे पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों की राहत और सेवा पखवाड़े की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।

दारुल कुजा आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, गंगापुर सिटी ऐलान गाएव मफ्कूदुल खबरी

सवाई माधोपुर

गंगापुर सिटी दारुल कुज़ा में परवीन बानो ने पति रईस खान के खिलाफ नान-नफ़्का न देने और तीन साल से ग़ायब रहने पर फ़स्ख-ए-निकाह की अर्जी दी है। अदालत ने रईस खान को 18 सितम्बर 2025 को गवाहों व सुबूतों के साथ पेश होने का नोटिस जारी किया है।

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर राजस्थान जिला स्तरीय समृद्धि कार्यक्रम 2025-26

सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर में आयोजित राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जिला स्तरीय समृद्धि कार्यक्रम 2025-26 में अध्यापक मोहम्मद नासिर ने सौर मंडल व ग्रहण की जानकारी 3D मैग्नेट मॉडल से प्रदर्शित कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने विजेताओं को सम्मानित किया।

default-image

15 अक्टूबर को होगा पांचवां कलाम रत्न अवार्ड कार्यक्रम

सवाई माधोपुर

वतन फाउंडेशन 15 अक्टूबर 2025 को सवाई माधोपुर में पांचवां कलाम रत्न अवार्ड समारोह आयोजित करेगा। कार्यक्रम "हमारा पैगाम भाईचारे के नाम" थीम पर आधारित होगा। इस अवसर पर जिले के सरकारी विद्यालयों के 10वीं और 12वीं कक्षा के टॉपर्स विद्यार्थियों सहित समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। संगठन ने कार्यक्रम को प्रेरणादायी व भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर बांटी राहत सामग्री

सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर में बाढ़ से प्रभावित गांवों का दौरा कर जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने ज़रूरत का सामान बांटा। संगठन ने किसानों और गरीब परिवारों को राशन, कंबल और अस्थायी आवास के लिए चद्दरें दीं। मौजीराम पटेल जैसे किसानों की मदद ने भाईचारे और इंसानियत की मिसाल पेश की, जिसे ग्रामीणों ने सराहा।

गणेश चतुर्थी पर खंडार विधायक ने वितरित की निःशुल्क स्कूटियाँ

सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर में गणेश चतुर्थी एवं श्री त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेला-2025 पर खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल ने 7 दिव्यांग लाभार्थियों को निःशुल्क मोटराइज्ड स्कूटियाँ वितरित कीं। कार्यक्रम में जिला कलक्टर काना राम और पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सफाई कर्मियों को सम्मानित कर स्वच्छता संदेश भी दिया गया।

default-image

सवाई माधोपुर मुस्लिम प्रोफेशनल्स ने बाढ़ पीढ़ितों को मदद पहुंचाई

सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर में मुस्लिम प्रोफेशनल्स की टीम ने बाढ़ से प्रभावित मोहल्लों का दौरा कर ज़रूरतमंद परिवारों को इमदाद पहुँचाई। राहत अभियान में कागजी मोहल्ला, मिर्जा मोहल्ला, सुईवालान मोहल्ला सहित नाले किनारे बस्तियों के लोगों को मदद दी गई। टीम में डॉ. सैयद बलीग अहमद सहित कई जिम्मेदार सदस्य शामिल रहे।

1 2 3 4 15