जमीयत उलेमा-ए-हिंद के तहसील अध्यक्ष बने मौलाना मुहम्मद अबसार नाशरी
सवाई माधोपुर (रॉयल पत्रिका)। जमीयत उलेमा-ए-हिंद तहसील सवाई माधोपुर कमेटी का गठन मदरसा तहज़ीबुल इस्लाम विज्ञान नगर रेलवे कॉलोनी में हुआ। सूबा-ए-राजस्थान के नायब सदर मौलाना मुहम्मद नौमान क़ासमी, मौलाना गुलशेर अहमद क़ासमी, मौलाना अबसार अहमद नदवी, मौलाना महबूब आलम सदर-ए-जमीयत उलेमा-ए-हिंद सवाई माधोपुर मौलाना मामून रशीद नाजिम-ए-आला जमीयत उलेमा-ए-हिंद सवाई माधोपुर मौलाना मुहम्मद यामीन खिरनी और ज़िले से आए हुए उलमा-ए-किराम की मौजूदगी में तहसील सवाई माधोपुर और तहसील खंडार कमेटी का इत्तिफाक़ राय से गठन हुआ। जिसमें सदर के लिए मौलाना मुहम्मद अबसार नाशरी नाजिम, मौलाना मुहम्मद इकराम सूरवाल खाज़िन, मौलाना अनवर धनौली और खंडार तहसील के सदर मौलाना शरफुद्दीन नाजिम, हाफ़िज़ मुहम्मद रियाज़ ख़ाज़िन, मौलाना शोएब को दी गई। कमेटी के गठन के बाद नई कमेटी ने अभी हाल में सिटी सवाई माधोपुर में आई बाढ़ का जायजा लेने और मुतअस्सिर लोगों की मदद का फैसला किया। तहसील के नए सदर मौलाना मुहम्मद अबसार नाशरी ने सूबा-ए-राजस्थान के नायब सदर मौलाना मुहम्मद नौमान क़ासमी व ज़िले के सदर मौलाना महबूब आलम के सामने बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद की अपील की जिसको दोनों हजरात ने ब हुस्न खूबी कुबूल किया और ज़िले के तमाम उलमा-ए-किराम अइम्मा मसाजिद से अपील की है कि वह अपने अपने मक़ाम पर आने वाले जुमे में लोगों से अपील करें और इमदाद इकट्ठी करें और तहसील के नाजिम मौलाना अनवर धनौली के फोन पे नंबर 95710 03714 पर डाल दें या नक़द पहुंचा दें इंशा अल्लाह 17 अगस्त को मिंबर साज़ी की रसीद जमा करने के बाद उस इमदादी सामान को ज़रूरत मंद लोगों तक पहुंचा दिया जाएगा।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
