Loading...

नाबालिग बच्ची की बरामदगी के लिए प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

सवाई माधोपुर

Follow us

Share

सवाई माधोपुर, (रॉयल पत्रिका)I सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर थडी गांव की नाबालिग बच्ची की बारामदी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन थडी गांव के दर्जनों लोगों ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता रामगोपाल गुणसरिया राजस्थान किसान सभा के जिला अध्यक्ष कांजी मीणा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा I ज्ञापन में बताया कि 16 जुलाई को बोली थाना में रिपोर्ट देने के बावजूद भी आज तक गिरफ्तारी नहीं की गई। ग्रामीणों ने कई बार थानाधिकारी व उप पुलिस अधीक्षक से बच्ची बरामद करने की मांग की गई, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं की गई I मजबूर होकर सवाई माधोपुर जिला कलेक्ट्रेट पर संगठित होकर सरकार के खिलाफ बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार से मांग की कि बच्ची बरामद नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में पूर्व सरपंच रणजीत मीणा,  नरसी गुर्जर, किसान सभा जिला अध्यक्ष कांजी मीणा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के रामगोपाल गुणसरिया आदि मौजूद थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।