समाजसेवी डॉ. गणपत लाल वर्मा “यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल” के जिलाध्यक्ष नियुक्त
सवाई माधोपुर (रॉयल पत्रिका) I राजस्थान मूल निवासी सवाईमाधोपुर समाज सेवी डॉ. गणपत लाल वर्मा को मानव समाज के प्रति आपकी जनसेवा की भावना, पर्यावरण के प्रति जन चेतना, राष्ट्र के प्रति देश भक्ति, निष्ठा, ईमानदारी के साथ आपकी सक्रियता व बेहतर कार्य को देखते हुए “यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल” के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. तरुण बांकोलिया ने समाज सेवी डॉ. गणपत लाल वर्मा को “यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल” भारत के सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष डॉ. गणपत लाल वर्मा को नियुक्त किया है। डॉ. तरुण बांकोलिया ने बताया कि आमजन के मानवाधिकारों की रक्षा हेतु एवं अपराधों को रोकने के साथ-साथ जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचने के उद्देश्य से काउंसिल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आर पी चंद्र आईएएस रिटायर्ड, ओ.पी. लांग्यान आईएएस रिटायर्ड, श्रीराम ब्याडवाल शिक्षाविद, महासचिव डॉ. इलियास अहमद, राष्ट्रीय विधि सलाहकार उल्हास हेबिज जर्ज, प्रदेश अध्यक्ष इन्द्रराज मीणा, प्रदेश संयुक्त सचिव कैलाश सिसोदिया व समस्त कार्यकारिणी ने विचार करने के बाद डॉ. गणपत लाल वर्मा को तत्काल प्रभाव से सवाईमाधोपुर जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। डॉ. गणपत लाल वर्मा ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. तरुण बांकोलिया एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी व प्रदेश कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, इस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा व लगन के साथ बखूबी से निभाऊंगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बांकोलिया ने बताया कि डॉ. गणपत लाल वर्मा समाज में व्याप्त अत्याचार, उत्पीड़न और शोषण को दूर करने एवं मानवाधिकारों के संरक्षण हेतु जनहित में कार्य करेंगे। प्रेमस्वरूप पारीक ने बताया कि अपराध एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए सरकार और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करना संगठन की प्राथमिकता रहेगी। कैलाश सिसोदिया ने बताया कि डॉ. गणपत लाल वर्मा जिलाध्यक्ष पद की नियुक्ति मिलने पर राष्ट्रीय सचिव विष्णु अग्रवाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री रवि अजमेरा, प्रियंका शर्मा, प्रो. विवेक भोज, प्रो.डॉ.धर्मेंद्र वर्मा, राजेन्द्र सिंह राठौड, सूरजभान बुनकर, देवनारायण खोलिया व मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, संगठन मंत्री धर्मेंद्र चौधरी, जगमोहन बैरवा, गीता जैलिया सुभम कलोशिया बंशीलाल जैलिया सहित जिले के सभी ब्लॉकों में खुशी व्यक्त करते हुए तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. तरुण बांकोलिया का आभार प्रकट किया गया।0
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
