शिक्षा हित में एकजुट हुए विद्यालय संचालक, तहसील में सौंपा ज्ञापन
मनोहरपुर के निजी विद्यालयों के संचालक 3 अक्टूबर को तहसील कार्यालय पहुंचे और शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों व समस्याओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधियों ने कहा कि विद्यार्थियों का भविष्य सर्वोपरि है और इसके लिए हर स्तर पर मजबूत कदम उठाना आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन से शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और विद्यार्थियों के हित में कारगर कदम उठाने का आग्रह किया। Read More
