कालीबाई मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के आवेदन 31 अक्टूबर तक
उच्च शिक्षा छात्रवृति व स्कूटी हेतु मांगे आवेदन
जयपुर (रॉयल पत्रिका) I अल्पसंख्यक मामलात विभाग, राजस्थान ने अल्पसंख्यक वर्ग की छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए “मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना” के अंतर्गत से आवेदन मांगे हैं I इसके अतिरिक्त छात्राओं में उच्च शिक्षा के प्रति रूचि बढ़ाने व उनको प्रोत्साहित करने के लिए “कालीबाई मेधावी छात्रा स्कूटी योजना” में भी आवेदन 31.10.2025 तक मांगे गए हैं I
योजना से सम्बन्धित नियम, दिशा-निर्देश कोलेज शिक्षा विभाग के वेबसाइट https://hte.rajasthan.gov.in के होम पेज पर ऑनलाइन स्कोलरशिप पर उपलब्ध है I आवेदन करने के लिए विद्यार्थी के पास जन आधार कार्ड होना ज़रुरी है एवं उसमें भरी हुई सूचनाएं यथा जाति, मूल निवास, बैंक डिटेल इत्यादि अपडेट होनी चाहिये I इसके लिए विभाग का परिपत्र क्रमांक-955 दिनांक 30.12.2021 का अच्छी तरह अध्ययन करके ही आवेदन करें I
ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट https://hte.rajasthan.gov.in द्वारा एसएसओ आईडी से लॉग इन कर वेबसाइट Citizen App G2C के “Scholarship (CE)” आइकोन पर क्लिक कर किया जा सकता है I
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
