Loading...

राजस्थान

जयपुर

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के ऐलान के बाद सवर्ण और ओबीसी वर्ग में जबरदस्त टकराव देखने को मिल रहा है। सवर्ण समाज इस कदम को ‘सवर्ण विरोधी’ करार देते हुए मोहन यादव पर देशद्रोही और रामद्रोही तक के आरोप लगा रहा है। भाजपा के लिए यह फैसला राजनीतिक रूप से भारी पड़ सकता है क्योंकि इससे जातीय ध्रुवीकरण तेज़ होगा और… Read More

गोविंद सिंह डोटासरा का कांग्रेस पार्टी में बढ़ रहा है कद

जयपुर

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का राजनीतिक कद लगातार बढ़ रहा है। जयपुर में उनके जन्मदिन समारोह में जुटी भीड़ ने यह साफ कर दिया कि अब वे प्रदेश की राजनीति में एक मजबूत चेहरा बन चुके हैं। डोटासरा न सिर्फ संगठनात्मक रूप से कांग्रेस को मज़बूत कर रहे हैं, बल्कि आरएसएस और भाजपा की खुलकर आलोचना कर कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं।

शैक्षणिक संस्थानों में स्वीप के तहत गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन

बारां

अंता विधानसभा क्षेत्र में सभी महाविद्यालय और हाई स्कूलों में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बामला में आयोजित गीत गायन प्रतियोगिता में कक्षा 10 के चंचल, प्रिया, राधिका और कनिका शर्मा का समूह विजेता बना। विद्यार्थियों को वोटर हेल्पलाइन एप और ऑनलाइन पंजीकरण की जानकारी दी गई।

default-image

हिन्दुस्तान जिंक के सबसे पुराने देबारी जिंक स्मेल्टर में महिलाओं के लिए नाईटशिफ्ट की शुरूआत

 उदयपुर

हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड ने उदयपुर स्थित देबारी जिंक स्मेल्टर में महिलाओं के लिए नाईटशिफ्ट शुरू की है। कंपनी ने अपने सभी स्मेल्टर और चार माइंस में महिला कर्मचारियों के लिए बैकशिफ्ट और नाईटशिफ्ट की व्यवस्था की है। यह पहल मेटल और माइनिंग क्षेत्र में लैंगिक समानता और समावेशन को बढ़ावा देती है।

महात्मा गांधी जयंती पर बापू को याद किया, पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

चूरू

चूरू के पुराने कलक्ट्रेट परिसर में महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, जिला उप प्रमुख महेन्द्र न्यौल सहित अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गांधीजी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर गांधीजी के विचारों, सत्य और अहिंसा के संदेश को याद किया गया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में भजन और रामधुनी के माध्यम से बापू को याद किया गया।

गीतांजली हॉस्पिटल बना मेडिकल पार्टनर

उदयपुर

उदयपुर में वर्ल्ड हार्ट डे के अवसर पर गोयल हॉस्पिटल द्वारा आयोजित अग्रामैराथन में गीतांजली हॉस्पिटल ने मेडिकल पार्टनर के रूप में भाग लिया। अस्पताल की टीम ने प्रतिभागियों को स्वास्थ्य सहायता प्रदान की और कार्यक्रम की सफलता की सराहना की।

default-image

मुफ्ती-ए-आजम राजस्थान के उर्स की तेयारियों को लेकर बैठक आयोजित

जोधपुर

जोधपुर में हजरत मुफ्ती आजम राजस्थान का 12वां उर्स 12 अक्टूबर को चोखा दरगाह में आयोजित किया जाएगा। इस बार उर्स में देश भर से कई ओलमा और मुरीद शिरकत करेंगे।

सांचौर में यूथ कांग्रेस व आमजन का अनिश्चितकालीन धरना, एसडीएम की वार्ता के बाद धरना समाप्त

सांचौर

सांचौर में नेशनल हाईवे 68 पर निर्माणाधीन एलिवेटेड ब्रिज और सड़क में अनियमितताओं को लेकर यूथ कांग्रेस व आमजन ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। धरने में ठेकेदार पर पुराने मटेरियल का उपयोग और नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया गया। एसडीएम प्रमोद कुमार और ठेकेदार के साथ वार्ता के बाद ठेकेदार ने सर्विस रोड और अंडरग्राउंड बिजली लाइनों का कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया। इस आधार पर धरना समाप्त…

सांचौर में भारतमाला परियोजना के ठेकेदार-मजदूरों का धरना शुरू

सांचौर

सांचौर में भारतमाला परियोजना के पैकेज 4, 6 और 7 में कार्यरत मजदूर और ठेकेदार लंबित भुगतान के विरोध में धरने पर बैठ गए। उन्होंने जिला कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि लक्ष्मी इंफ्रास्ट्रक्चर ने बार-बार भुगतान का वादा तो किया लेकिन पूरा नहीं किया। मजदूरों ने चेतावनी दी कि यदि बकाया राशि का भुगतान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

default-image

लाडनूं में विशाल मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

लाडनूं

लाडनूं के हाथी नोहरा में नूर फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित उपखंड स्तरीय मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह में क्षेत्र की 165 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में विधायक मुकेश भाकर, पूर्व मदरसा बोर्ड अध्यक्ष हिदायत खान धोलिया, सेवानिवृत आईएएस जाकिर हुसैन जयपुर और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। शिक्षा, समाजसेवा, पर्यावरण, पत्रकारिता और सरकारी नौकरियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनकी हौसला-अफजाई की गई।…

1 52 53 54 55 56 308