राजस्थान ग्रामीण बैंक सेवानिवृत DRM ने बताए बैंक के लाभ
समाज में फैल रही बुराइयों से बचाव के कारण
सवाई माधोपुर रॉयल पत्रिका)। राजस्थान ग्रामीण बैंक में अपनी 37 साल की सेवाएं दे चुके व DRM के पद से रिटायर्ड हुए इकबाल उस्मानी से रॉयल पत्रिका के संवाददाता ने खास बातचीत की जिसमें उन्होंने अपने पढ़ाई से लेकर कामयाबी तक के सफर को बताया ओर साथ ही बैंक की सुविधाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की उन्होंने बताया कि ग्राहक बैंक से व सरकार की योजनाओं के अंतर्गत आसानी से लाभ के सकता हे। छात्र व किसानों को सस्ती दरों में बैंक ऋण मुहैया करवाता हे और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में इसका लाभ से ले सकते हैं। बैंक की भरपूर सुविधाओं के बाद उन्होंने ने समाज में तेजी से फैल रहा नशा, शराब व सट्टा जैसी बुराइयों से बचाव के उपाय बताए व समाज में शिक्षा स्वास्थ्य में कैसे सुधार हो उसके बेहतर सुझाव भी रखे। इकबाल उस्मानी जयपुर के रहने वाले हैं उन्होंने ग्रामीण ओर शहरी क्षेत्र में अपनी सेवा दी हे।30 अक्टूबर को सवाई माधोपुर से सेवानिवृत हुए हैं। उन्होंने समाज में शिक्षा स्वास्थ्य ओर सकारात्मक सोच के लिए युवाओं को प्रेरित किया हे व साथ ही स्वयं भी उसपर बेहतर कार्य करने की इच्छा जाहिर की है जिससे कि समाज के युवाओं में जागरूकता बढ़े। समाज में सकारात्मक भाव पैदा हो। जिससे समाज का भला होगा व आने वाली पीढ़ियों में सुधार आएगा।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
