सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया बने युवा प्रदेश महासचिव
चौमूं (रॉयल पत्रिका)। अखिल भारतीय सूत्रकार महासभा के राष्ट्रीय संयोजक बी.एम. रोजड़े के आदेशानुसार अखिल भारतीय सूत्रकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव शंकर छत्रपति ने चौमूं तहसील के ग्राम टांकरड़ा निवासी समाजसेवी सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया पुत्र भंवरलाल हरसोलिया को अखिल भारतीय सूत्रकार महासभा राजस्थान प्रदेश का युवा प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। हरसोलिया को युवा प्रदेश महासचिव बनने पर महासभा के पदाधिकारियों ने हर्ष जताया। हरसोलिया ने शीर्ष नेतृत्व का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
