पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत का किया स्वागत
चौमू (रॉयल पत्रिका)। चौमू शहर मे सेवादल के कार्यक्रम मे पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पिछले तीन दिनों से विनय गार्डन मे सेवादल का आयोजन चल रहा है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के पहुंचने पर जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल, माला, साफा पहनाकर स्वागत किया। बड़ी संख्या मे सेवादल कार्यकर्ता मौजूद रहे। गहलोत ने अपने सम्बोधन मे कहा कि चौमू की जनता आज भी कांग्रेस के किए कार्यों की सराहना कर रही है। बीजेपी के 2 साल की सत्ता से जनता काफी परेशान हो गई है जिन वादों के साथ ये सत्ता मे आए थे वो पूरे नही किए, इससे जनता काफी नाराज है। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत का स्वागत विधायक डॉक्टर शिखा मिल बराला ने साफा पहनाकर किया। सेवादल के कार्यकर्ताओं ने भी सुत की माला, वह साफा पहनाकर स्वागत किया। पूरा गार्डन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से भरा हुआ था। शाहपुरा विधायक मनीष यादव भी शामिल हुए उन्होंने अपनी शैली मे बीजेपी पर कड़ा प्रहार किया और कार्यकर्ताओं मे एक नया जोश भर दिया उन्होंने बीजेपी के भ्रष्ट शासन की कड़ी आलोचना की ये कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक डॉक्टर शिखा मिल बराला, विधायक मनीष यादव, कैलाश मोहन पुरिया सेवादल लल्लू सैनी, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश विजय वर्गीय, नगर अध्यक शायर मल सैनी, हनुमान बराला, साजिद खान, नगर परिषद अध्यक्ष विष्णु कुमार सैनी, दोनो ब्लाक अध्यक्षों सहित हजारों कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
