Loading...

सेजान खान का टेबल टेनिस में गोल्ड मेडल

चूरू

Follow us

Share

मोहम्मद अली पठान

चूरू (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय पर केंद्रीय विद्यालय, चूरू की कक्षा 9 के होनहार छात्र  सेजान खान ने,  खेल के क्षेत्र में चूरू का और समाज का नाम रोशन किया है। 23 से 26 अक्टूबर 2025 के बीच,  जोधपुर में आयोजित, राजस्थान स्टेट रैंकिंग, टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2025 में, सेमी फाइनल में, जयपुर के नैतिक वीर को,  3 – 0 से तथा फाइनल मुकाबले में, जयपुर के ही,  प्रो स्टार अकैडमी के, प्रखर बाघ को 3 – 1 से शिकस्त देकर स्टेट लेवल का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। सेजान खान अध्यापक समीर खान के ‌पुत्र और ‌रिटायर्ड प्रिन्सिपल नजीर मोहम्मद खान का पोता है। परिवार और समाज को  इस कामयाबी पर नाज़ है। शौकत खान झारिया रिटायर्ड जीएसटी कमिश्नर ‌ने शुभकामनाएं और उज्जवल भविष्य की दुआ करते हुए कहा, “फानुश बन कर जिसकी हिफाज़त हवा करे, वो शमा क्या बुझे, जिसे रोशन खुदा करे।”

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।