Loading...

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता जरूरी, संवाद से ही रोकी जा सकती है आत्महत्या- डॉ. खुशाल यादव

हनुमानगढ़

Follow us

Share

-“आत्महत्या रोकथाम: कारण और समाधान” विषय पर कार्यशाला
हनुमानगढ़ (रॉयल पत्रिका)। जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में “आत्महत्या रोकथाम: कारण और समाधान” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों सहित आमजन में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आत्महत्या की प्रवृत्ति के कारणों एवं समाधान पर चर्चा करना था। कलेक्टर डॉ. यादव ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली और सोशल मीडिया के अति प्रयोग ने व्यक्ति को परिवार और समाज से दूर कर दिया है। सोशल मीडिया हमें यह एहसास कराती है कि हमारे जीवन में बहुत सी चीजों की कमी है, जबकि वास्तविकता इसके विपरीत होती है। उन्होंने कहा कि नकारात्मकता से बचने और मानसिक शांति बनाए रखने के लिए जीवन में शारीरिक गतिविधियां और सकारात्मक सोच आवश्यक हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ संवेदनशील व्यवहार करें और उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के व्यवहार में अचानक बदलाव दिखे तो उससे संवाद अवश्य करें, क्योंकि समय पर ध्यान देने से कई बार आत्महत्या जैसे कदम को रोका जा सकता है। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि ब्लॉक व विभागीय स्तर पर नियमित रूप से मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएं। कार्यशाला में मनोचिकित्सक डॉ. अनिल सिंह शेखावत ने भारत और राजस्थान में आत्महत्या की वर्तमान स्थिति और रुझान पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी आत्महत्या का प्रमुख कारण बनती जा रही है। डॉ. शेखावत ने कार्यस्थल पर तनाव के कारक, चेतावनी संकेतों की पहचान, समय पर हस्तक्षेप की आवश्यकता तथा परिवार व सहकर्मियों की सहायक भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने टेलीमानस हेल्पलाइन 14416 सहित विभिन्न मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रणालियों और रेफरल प्रक्रियाओं की जानकारी दी। कार्यशाला में एडीएम उम्मेदीलाल मीना, जिला परिषद सीईओ ओ.पी. बिश्नोई, एसडीएम मांगीलाल सुथार, नगर परिषद आयुक्त सुरेंद्र यादव, एसई डिस्कॉम रिछपाल सिंह, सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारीयों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यशाला में भाग लिया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।