जिला न्यायाधीश ने रामगंजमंडी जेल का निरीक्षण किया
डॉ. तोहिद
सुकेत (रॉयल पत्रिका)। रामगंजमंडी जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यनारायण व्यास और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव गीता चौधरी ने रामगंजमंडी जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान अध्यक्ष व्यास एवं सचिव चौधरी ने कारागृह में बंदियों से बातचीत की और उनकी भोजन व्यवस्था, दैनिक आवश्यकताओं एवं सुविधाओं, री चिकित्सा सेवाओं और विधिक सहायता आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने जेल रोमप्रशासन को सभी बंदियों को समय पर पौष्टिक भोजन, स्वच्छ जल, आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बंदी को न्याय प्राप्त करने का संवैधानिक अधिकार है। उन बंदियों के संबंध में, जिनकी ओर से कोई अधिवक्ता पैरवी नहीं कर रहा, निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवेदन पत्र तत्काल भरवाने के निर्देश दिए।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
