Loading...

कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद भाया ने किया मतदाताओं से सघन जनसम्पर्क

बारां

Follow us

Share

-उर्मिला भाया ने भी किया बड़वा, मिर्जापुर में जनसम्पर्क

शब्बीर हुसैन

बारां (रॉयल पत्रिका)। कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती उर्मिला जैन भाया द्वारा रविवार को अपने समर्थकों के साथ डेढ दर्जन से अधिक गांवों में पहुंचकर आमजन के बीच जनसम्पर्क किया गया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया एवं उनकी धर्मपत्नी द्वारा विधानसभा क्षैत्र के डेढ दर्जन से अधिक गांवों में जाकर जनसम्पर्क किया गया। ग्रामीण मतदाताओं ने गांवों में भाया का माल्यार्पण, साफाबंदी व फलों से तोलकर स्वागत सम्मान किया। जिलाध्यक्ष मीणा ने कहा कि प्रमोद भाया द्वारा अन्ता विधानसभा क्षैत्र में ऐतिहासिक धार्मिक एवं विकास के कार्य करवाए गए है जबकि भाजपा के इस शासन में कांग्रेस शासन के दौरान स्वीकृत कार्य भी बंद कर दिए गए है या कछुआ चाल से चल रहे है। श्रीमती उर्मिला जैन भाया द्वारा भी रविवार को बड़वा एवं मिर्जापुर गांवों में अपने समर्थकों के साथ पहुंच कर घर-घर जनसम्पर्क करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।