Loading...

राज्य

सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर में जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद करते हुए नकद राशि और खाने के किट वितरित किए। मकान गिरने से प्रभावित परिवार को 21 हज़ार रुपये और घायल बच्चों के परिजनों को 5-5 हज़ार रुपये दिए गए। स्थानीय जमीयत और बाहर से आए उलेमा ने मिलकर राहत सामग्री बांटी और ज़रूरतमंदों की मदद की। Read More

खंडार एवं सवाई माधोपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं की जीएसटी को लेकर बैठक संपन्न

सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर जिला भाजपा कार्यालय में खंडार और सवाई माधोपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जीएसटी पर मिली छूट को ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करने का निर्णय लिया गया। कार्यकर्ताओं ने आम जनता तक जीएसटी के फायदे पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों की राहत और सेवा पखवाड़े की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।

क्षेत्र के युवा सामाजिक कार्य करते हुए आगे बढ़ने का संकल्प ले- जगदीश मीणा

चौमूं

जयपुर/चौमूं में सचिन पायलट के जन्मदिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में सैकड़ों लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता जगदीश मीणा ने युवाओं से समाज सेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया। आयोजन में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

default-image

अमीन पठान ने कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष का कार्यभार संभाला

जयपुर

जयपुर में 3 सितम्बर को अमीन पठान ने कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष का कार्यभार संभाला। शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने युवाओं को नशे से दूर कर खेलों की ओर प्रेरित करने का संकल्प लिया।

भारत के ब्राह्मणों को रूस से सस्ता तेल खरीदने का फायदा हो रहा है- नवारो 

जयपुर

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो ने भारत पर आरोप लगाया कि वह रूस से सस्ता तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध को लंबा खींच रहा है और इसका फायदा ब्राह्मणों को मिल रहा है। इस बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इसे बेतुका बताया, जबकि भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि अमेरिका को भारत के आंतरिक मामलों में दखल नहीं देना चाहिए। साथ ही उन्होंने जाति जनगणना…

रकमा ने अल्पसंख्यक समुदाय की 550 प्रतिभाओ को सम्मानित किया गया

चुरू

चुरू में रकमा द्वारा आयोजित प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा, खेल और समाज सेवा में योगदान देने वाले 550 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह राठौड़ समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।

default-image

पैगंबर मुहम्मद साहब के यौमे पैदाइश पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयपुर में निकला भव्य जुलूस

जयपुर

जयपुर में पैगंबर मुहम्मद साहब के यौमे पैदाइश के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें हजारों अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूस के दौरान लोग नात और दरूद पढ़ते हुए आगे बढ़े और विभिन्न स्थानों पर स्वागत हुआ। कर्बला मैदान पर औलमा ने पैगंबर साहब की जीवनी, इल्म की अहमियत और अमन-ओ-भाईचारे का पैग़ाम पेश किया। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही।

डॉ. मोहम्मद हुसैन आरोग्य अवार्ड से सम्मानित

जयपुर

जयपुर के डॉ. मोहम्मद हुसैन को चिकित्सा सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान के लिए आरोग्य अवार्ड से सम्मानित किया गया। न्यूज़ 18 के समारोह में यह अवार्ड मंत्री झावर सिंह खर्रा ने प्रदान किया। डॉ. हुसैन मोती कटला डिस्पेंसरी में सीनियर स्पेशलिस्ट (जनरल सर्जन) हैं और उन्हें समर्पण व इंसानियत के लिए जाना जाता है।

भरतपुर में जलभराव का जायजा लेने खेतों में उतरीं प्रभारी सचिव

जयपुर

भरतपुर में भारी बारिश से जलभराव की स्थिति देखने शुक्रवार को प्रभारी सचिव शुचि त्यागी खेतों और प्रभावित बस्तियों तक पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों को मदद का भरोसा दिलाया और अधिकारियों को राहत व जल निकासी कार्य संवेदनशीलता से करने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए ई-गिरदावरी की पारदर्शिता पर जोर दिया।

default-image

दोस्त फिरोज को फसाने के लिए पूरे देश के मुस्लिम वर्ग को संकट में डाला अश्विनी कुमार सुप्रा ने

जयपुर

मुंबई पुलिस ने बिहार निवासी अश्विनी कुमार सुप्रा को गिरफ्तार किया, जिसने अपने दोस्त फिरोज को फंसाने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम में झूठा आतंकी मैसेज भेजा। इस घटना ने दिखाया कि कैसे मुस्लिम समाज को बार-बार झूठे आरोपों में फंसाने की कोशिश होती है।

1 96 97 98 99 100 345