दोस्त फिरोज को फसाने के लिए पूरे देश के मुस्लिम वर्ग को संकट में डाला अश्विनी कुमार सुप्रा ने
अश्विनी ने फिरोज के नाम से मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम को मुंबई को दहलाने का मैसेज भेजा, जिसमें 14 आतंकी द्वारा 400 किलो आर.डी.एक्स से विस्फोट की बात लिखी
मुंबई पुलिस की सावधानी से फिरोज फंसने से बच गया
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। देश में हिंदू-मुस्लिम के बीच कितनी नफरत की राजनीति चल रही है। इसका फायदा कुछ छोटे-मोटे लोग अब आपसी दुश्मनी निकालने में उठाने लगे हैं। ऐसा ही एक घटनाक्रम मुंबई में सामने आया है। अश्विनी कुमार सुप्रा जानता है कि देश में सुरक्षा एजेंसियां मुस्लिम नाम आते ही हरकत में आ जाती है। शक के दायरे में लेकर किसी भी मुस्लिम का नाम आईएसआई, पाकिस्तान एवं आतंकी गुटों से जोड़ दिया जाता है। देश में सैकड़ो मुस्लिम युवा, अधेड़ अपनी जिंदगी वर्षों तक जेल में बंद करके माननीय न्यायालय के आदेश से बरी होकर आए हैं और आने वाले हैं। यही सोचकर बिहार के रहने वाले भविष्य वक्ता और ज्योतिषी अश्विनी ने अपने पुराने दोस्त फिरोज को फसाने के लिए मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम को मैसेज भेज दिया कि वह लश्कर-ए-जिहादी का सदस्य है। मुंबई में 14 आतंकी 400 किलो आरडीएक्स के साथ मुंबई में घुसे हैं। विस्फोटकों को 34 गाड़ियों में रखा गया है। मुंबई पुलिस ने फिरोज के पकड़ने के साथ सच्चाई का पता लगाने के भी प्रयास शुरू कर दिए। मुंबई पुलिस ने 50 वर्षीय अश्विनी सुप्रा को नोएडा से गिरफ्तार किया है। यदि मुंबई पुलिस सावधानी नहीं बरतती तो फिरोज को तो वर्षों जेल में रहना ही पड़ता ही साथ में देश के पूरे मुस्लिम वर्ग को बदनामी मिलती।
मुसलमानों को फसाने का षड्यंत्र कब तक चलता रहेगा?
कभी आतंकवाद के नाम पर, लव जिहाद के नाम पर, धर्म परिवर्तन के नाम पर, पाकिस्तानी झंडा और नारे लगाने के नाम पर, धार्मिक जुलूसों पर पत्थर फेंकने के नाम पर, मुस्लिम वर्ग के लोगों को फसाने का षड्यंत्र चल रहा है। मुसलमानो को जेलो में डाल दिया जाता है। वर्षों जमानत नहीं मिलती है। जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा जेल में गुजारने और बर्बाद होने के बाद माननीय न्यायालय के आदेश से बाहर आते हैं। ऐसे सैकड़ो लोगों की जानकारी हमारे पास है। ऐसी गैर कानूनी तरीके से मुसलमानो को तो परेशान किया जा सकता है लेकिन देश का भला नहीं हो सकता है। देश के तीव्र विकास के लिए देश में आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द कायम रखना बहुत जरूरी है। जनता को कृत्रिम वातावरण बनाकर आपस में लड़ाना, एक दूसरे का विरोधी करना देश को नुकसान पहुंचाने वाला कृत्य हैं।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
