पैगंबर मुहम्मद साहब के यौमे पैदाइश पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयपुर में निकला भव्य जुलूस
पुलिस चाक चौबंद नजर आई, चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। पैगंबर मुहम्मद साहब के यौमे पैदाइश (जन्मदिन) के मुबारक मौके पर जयपुर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर शहर में एक भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया। पैगंबर मुहम्मद साहब को तमाम इंसानियत के लिए शांति और भाईचारे का पैगाम लाने वाला माना जाता है। इसी पैगाम को याद करते हुए यह जुलूस विभिन्न रास्तों से होता हुआ कर्बला मैदान पहुंचा। जुलूस के दौरान लोग नात-ए-शरीफ पढ़ते और दरूद-ओ-सलाम पेश करते हुए चल रहे थे, जिससे पूरा माहौल रूहानी हो गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चाक-चौबंद नजर आया। जुलूस के पूरे मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात थे। जुलूस मुफ्ती-ए-शहर जयपुर मुफ्ती अब्दुस्सत्तार रज़वी साहब की सरपस्ती और मौलाना सैय्यद मुहम्मद क़ादरी साहब निगराँ सुन्नी दावते इस्लामी की निगरानी मे घाटगेट और पहाड़गंज से रवाना हुआ। इस जुलूस-ए-मिलाद मे शहर के औलामा व ज़िम्मेदार हज़रात के साथ लाखों आशिक़ाने रसूल ने दुरूद शरीफ़ व नातो मन्क़बत पढ़ते हुए शिरकत की। रास्ते मे अलग-अलग जगह पर जुलूस का स्वागत किया गया। चाये, पानी, जूस, फ्रूट पूरे रास्तो पर तक़सीम किये गए। रास्तो मे चलने वालो के लिए वुज़ू नमाज़ का भी इंतेज़ाम किया गया। ये जुलूस चार दरवाज़ा मौलाना ज़ियाउद्दीन सर्किल होते हुए कर्बला तक पहुँचा। जहाँ पर जुलूस एक बड़ी सभा मे बदल गया। वहाँ पैगंबर मुहम्मद साहब की जीवनी पर औलामा के बयानात हुए। मौलाना क़ारी मोइनुद्दीन साहब ने कुरान की रोशनी मे मिलाद मनाने का ज़िक्र किया। आले रसूल अल्हाज मौलाना सैय्यद मुहम्मद क़ादरी साहब ने इल्म के हवाले से लोगो को जागरूक किया। इल्म एक नूर है जो इंसान को ज़िंदगी जीने का सालीक़ा सिखाता है साथ ही साथ नशे के खिलाफ भी एक मुहिम चलाने की अपील की। हज़रत क़ारी अहतेराम आलम साहब अज़ीज़ी ने सलातो सलाम पेश किया और मुफ्ती-ए-शहर जयपुर मुफ्ती अब्दुस्सत्तार रज़वी साहब की दुआ पर इख़्तेताम पज़ीर हुआ।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
