Loading...

भारत के ब्राह्मणों को रूस से सस्ता तेल खरीदने का फायदा हो रहा है- नवारो 

जयपुर

Follow us

Share

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने दी प्रतिक्रिया

जयपुर (रॉयल पत्रिका) I अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो ने कहा है कि भारत के कारण रूस यूक्रेन युद्ध लंबा खिच रहा है I भारत रूस से सस्ता तेल खरीद कर यूक्रेन युद्ध में रूस की सहायता कर रहा है I भारत ही यूक्रेन रूस युद्ध का कारण है I पीटर नवारो यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि रूस से सस्ते तेल का फायदा भारत के ब्राह्मणों को हो रहा है I भारत को चीन और रूस जैसे देशों के साथ नहीं होना चाहिए, भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र देश है I पीटर नवारो की ब्राह्मणों के फायदे वाली टिप्पणी पर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पीटर नवारो का यह आरोप बेतुका है I जबकि भीम आर्मी के अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर रावण ने कहा कि अमेरिका को भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने का कोई अधिकार नहीं है I चंद्रशेखर ने कहा कि यह जरूर है कि भारत में कुछ ही जातियों का देश के संसाधनों पर कब्जा है और सरकार में उनका वर्चस्व है I देश में समानता लाने के लिए सटीक जाति जनगणना और संसाधनों का समान बंटवारा जरूरी है I

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।