Loading...

जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने एक बार फिर बढ़ाया बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए हाथ

सवाई माधोपुर

Follow us

Share

शादाब अली

सवाई माधोपुर (रॉयल पत्रिका)। सवाई माधोपुर जमीयत के तत्वधान में मध्यप्रदेश जमीयत उलेमा-ए-हिंद के सदर मुफ्ती मुहम्मद अहमद खान साहब भोपाल से अपने साथियों के साथ मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा करते हुए सवाई माधोपुर पहुंचे। यहां पर बाढ़ से प्रभावित इलाक़े का दौरा किया और पीढ़ित लोगों को खाने के किट देने के बाद मदरसा नूर नगर करमोदा व वहां से सूरवाल जड़ावता गांव में जाकर मौजीराम पटेल को 5 हज़ार रुपए नक़द व खाने का किट दिए। जब जमीयत उलेमा-ए-हिंद की टीम जड़ावता गांव पहुंची तो स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले 2 दिन पहले एक भाई का मकान गिर गया था। जिसके नीचे कुछ बच्चे दब गए उसी वक़्त जमीयत उलेमा ए हिंद के लोगों ने आपसी वार्तालाप कर 21 हज़ार रुपए जिसका मकान गिरा है उसको और 5-5 हज़ार तीनों घायल बच्चों के परिजनों को दिए उसके बाद भोपाल श्योपुर कछार व अन्य जगहों से आए हुए लोगों ने मदरसे में आकर खाना खाया और अपने अपने मक़ाम के लिए रवाना हो गए श्योपुर से हाफ़िज़ मुहम्मद शहजाद, मौलाना अनीस, हाफ़िज़ मुहम्मद आदिल, रिफ़ाक़त गौरी एवं क़ाज़ी साहब मौलाना कमरुद्दीन अपने अन्य साथियों के साथ आए उनका स्वागत सवाई माधोपुर जमीयत के सदर मौलाना महबूब आलम, मौलाना मामून रशीद, मौलाना गुलशेर अहमद, मौलाना अबसार अहमद नदवी, मौलाना इकराम, मौलाना अनवर, मौलाना मुहम्मद ताहिर, काशिफ़ खान अन्य लोगों ने आपकी आमद (आने) व इमदाद(सहायता) पर आने वाले सभी लोगों का शुक्रिया(धन्यवाद) किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।