Loading...

राज्य

कोटा

कोटा में ईद मिलाद-उन-नबी पर अल-फलाह एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी ने हजीरे की दरगाह के सामने ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया। इस कैंप में कुल 165 यूनिट रक्तदान किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी और राजनीतिक नेता उपस्थित रहे और रक्तदान करने वालों का उत्साह बढ़ाया। सोसायटी अध्यक्ष साबिर खिलजी, कन्वीनर जावेद इकबाल, कैंप संयोजक इरफान खिलजी और अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। Read More

मारपीट और धमकी का मामला, आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज

जयपुर

लालकोठी की सिपाहियान कॉलोनी में एक दुकानदार के नाबालिग बेटे फैजान पर शाकिर और साजिद उर्फ आशु ने हमला किया। आरोपियों ने फैजान का गला दबाया और गली में खींचा। बड़े भाई जावेद ने बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उन्हें रास्ते में भी पकड़कर घायल किया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुभाष चौक क्षेत्र में 4 मंजिला जर्जर हवेली भरभरा कर गिरी

जयपुर

जयपुर के सुभाष चौक में 6 सितंबर की देर रात चार मंजिला जर्जर हवेली गिर गई। हादसे में एक पिता और उसकी बेटी की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए। पुलिस और बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और घायल को अस्पताल पहुँचाया गया। विधायक अमीन कागजी ने मृतकों के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी।

default-image

जयपुर जिले में 70 नवसृजित उचित मूल्य की दुकानों हेतु आवेदन आमंत्रित

जयपुर

जयपुर जिले में 70 नवसृजित उचित मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र 8 से 30 सितम्बर तक जिला रसद अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं और 15 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक जमा कराए जा सकते हैं। शहरी क्षेत्र में आवेदक उसी वार्ड का निवासी और ग्रामीण क्षेत्र में उसी ग्राम पंचायत का निवासी होना आवश्यक है। आवेदक की आयु 21-45 वर्ष,…

वर्षाजनित परिस्थितियों से प्रभावितों तक जल्द से जल्द राहत पहुंचाना हों सुनिश्चित- जोगाराम पटेल

जयपुर

जिला प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने रविवार को जयपुर जिला कलेक्ट्रेट में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने राहत, बचाव कार्य, फसल और पशु हानि का त्वरित आकलन और मुआवजा देने के निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों को पानी निकासी, वैकल्पिक आश्रय स्थल, फॉगिंग और स्वास्थ्य सेवाओं का समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।

पुलिस थाना गलतागेट द्वारा सरकारी स्कूल में नकबजनी की वारदात का खुलासा

जयपुर

गलता गेट थाना जयपुर उत्तर ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गालव नगर गणेशपुरी में हुई नकबजनी की वारदात का सिर्फ 12 घंटे में खुलासा किया। प्रिंसिपल लालचंद मीणा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस निरीक्षक उदय सिंह के नेतृत्व में टीम ने सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर आरोपी सुभम गंगवाल को गिरफ्तार किया। आरोपी के साथी मोंटी सिंह और गोपी अभी फरार हैं। चोरी की वारदात नशे…

default-image

समर्पण संस्था द्वारा  “गौरव 2025 अवॉर्ड” के लिए मांगे आवेदन

जयपुर

समर्पण संस्था ने समाजसेवा, शिक्षा, कला, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 37 व्यक्तियों के लिए “गौरव 2025 अवॉर्ड” और 15 युवाओं के लिए “समर्पण युवा जागृति अवॉर्ड” के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर है।

भाजपा की ओर से छोटी चौपड़ पर धरना प्रदर्शन

जयपुर

जयपुर में भाजपा ने 2 सितम्बर 2025 को छोटी चौपड़ पर धरना प्रदर्शन किया। बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ अपशब्दों पर भाजपा में आक्रोश है। प्रदर्शन में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के पुतले जलाए गए। अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, बालमुकुंदाचार्य और कुसुम यादव सहित कई नेता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और कांग्रेस-राजद से माफी की मांग की।

आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता घनेंद्र भारद्वाज को राजस्थान का सहप्रभारी नियुक्त किया

दिल्ली

आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता घनेंद्र भारद्वाज को राजस्थान का सहप्रभारी नियुक्त किया है। राजस्थान में संगठन विस्तार और निकाय-पंचायत चुनावों की तैयारी को नई गति देने के लिए यह कदम उठाया गया है।

default-image

कोंग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग ने रईस खान को बनाया सहप्रभारी 

जयपुर

अखिल भारतीय कोंग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग ने राजस्थान में संगठन सृजन अभियान के तहत मोहम्मद रईस खान को अजमेर शहर और अजमेर ग्रामीण का सहप्रभारी नियुक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष एम. डी. चोपदार ने उन्हें इस नियुक्ति पर बधाई दी।

1 94 95 96 97 98 345