Loading...

राज्य

सुकेत

रामगंज मंडी में गांधी जयंती के अवसर पर सुबह साढ़े छह बजे प्रभात फेरी निकाली गई। यह फेरी गांधी चौक से प्रारंभ होकर बाजार नंबर 1, मालगोदाम चौराहा, बाजार नंबर 4, सरकारी कुआं और शहीद पन्नालाल सर्किल से होते हुए अम्बेडकर सर्किल तक गई। इस दौरान शामिल लोगों ने शहीद पन्नालाल और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। फेरी गांधी चौक वापस पहुँचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की… Read More

राजस्थान पर्यावरण प्रकोष्ठ संरक्षण के प्रदेश सचिव बनें तबरेज पठान

कोटा

कोटा के तबरेज पठान को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सहमति से राजस्थान पर्यावरण प्रकोष्ठ संरक्षण का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। उनका स्वागत कोटा में कांग्रेसजन और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और पगड़ी बांधकर किया। तबरेज ने कहा कि यह अहम जिम्मेदारी है और वे इसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। स्वागत करने वालों में मौलाना फज्लें हक़, एडवोकेट अख्तर खान अकेला, कैलाश बंजारा, रईस सरपंच, रशीद क़ादरी, शाहनवाज़ हुसैन,…

भरतपुर की घटना के विरोध में शिक्षा परिवार का आक्रोश निजी स्कूल संचालकों ने सौंपा ज्ञापन

रामगंज

रामगंज मंडी के निजी स्कूल संचालकों ने भरतपुर की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के विरोध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच, आरोपी एसएचओ के तत्काल निलंबन और शिक्षा के मंदिरों तथा शिक्षकों की गरिमा की सुरक्षा हेतु सख्त कानून बनाने की मांग की। लगभग 55-60 स्कूल संचालक इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

default-image

टॉप-10 वांछित सूची में शामिल 10 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

सुकेत 

थाना चेचट पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे जाली नोट मामले के आरोपी कमल यादव को गिरफ्तार किया। आरोपी बार-बार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा देता रहा, लेकिन पुलिस की विशेष टीम ने आगर मालवा से उसे पकड़ लिया। कमल यादव पर 10 हजार रुपये का इनाम था और वह टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल था।

इनरव्हील क्लब द्वारा 51 कन्याओं को करवाया गया भोजन

बारां

नवरात्रि के अवसर पर बारां के इनरव्हील क्लब ने सार्वजनिक पार्क में 51 कन्याओं का सम्मान करते हुए उनका पूजन और भोजन कराया। कार्यक्रम में कन्याओं के चरण पखारकर उन्हें रोली-चावल से तिलक लगाया गया और उनके लिए उपहार वितरित किए गए। क्लब की अध्यक्षा नीतु गुप्ता ने बताया कि नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। इस आयोजन के माध्यम से बेटियों के सम्मान और समाज में उनकी…

जिले में महात्मा गांधी की 156 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि व स्वच्छता अभियान का आयोजन

बारां

“बारां में महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पर जिला प्रशासन और नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और जिलेभर में स्वच्छता अभियान चलाकर गांधीजी के संदेश का प्रचार किया।”

default-image

दशहरे के अवसर पर दरीखाने में दिखी राजसी वैभव की झलक

कोटा

कोटा के गढ़ पैलेस में विजयदशमी पर परंपरागत दरीखाना सजाया गया, जिसमें हाड़ौती के पूर्व ठिकानों के प्रतिनिधि, प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल हुए। पूर्व राजपरिवार के सदस्य दशहरे की बधाई देने पहुंचे। शाम के समय राजसी वैभव के साथ शाही सवारी निकली, जिसमें बैंड बाजा, वानर सेना, कालबेलिया नृत्य और हाड़ौती की लोक संस्कृति की झलक दिखाई दी। मुख्य उपस्थितियों में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और…

जयपुर ऑटो यूनियनों की 6 अक्टूबर को हड़ताल

जयपुर

जयपुर जिला ऑटो यूनियनों ने 6 अक्टूबर 2025 को परिवहन विभाग की नीतियों के विरोध में हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियनों का आरोप है कि ऑटो रिक्शा परमिट बढ़ाने और स्टैंडों से अतिक्रमण हटाने जैसे महत्वपूर्ण फैसलों को विभाग ने अब तक लागू नहीं किया।

जनता बाजार में अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों की प्रेसवार्ता

जयपुर

29 सितंबर को जनता बाजार के व्यापारियों ने प्रेसवार्ता कर 35 साल से बंद दुकानों के ध्वस्तीकरण और बाहुबलियों द्वारा अवैध कब्जे पर चिंता जताई। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम के कुछ अधिकारी और स्थानीय पार्षद इन कब्जों में शामिल हैं। उन्होंने प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

default-image

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रतापगढ़ में स्व. नंदलाल मीणा को अर्पित की श्रद्धांजलि, चित्तौडगढ में जिला कार्यसमिति को किया संबोधित

जयपुर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने चित्तौड़गढ़ में जिला कार्यसमिति बैठक को संबोधित किया। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठित रहने और जनता के कल्याण के लिए मेहनत करने का संदेश दिया। राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सुधारों और विकास योजनाओं की उपलब्धियों का उल्लेख किया। इससे पहले उन्होंने प्रतापगढ़ में स्व. नंदलाल मीणा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार से मिलकर संवेदना…

1 60 61 62 63 64 345