जयपुर ऑटो यूनियनों की 6 अक्टूबर को हड़ताल
परिवहन विभाग की नीतियों के विरुद्ध करेंगे हड़ताल
जयपुर (रॉयल पत्रिका) I जयपुर जिला ऑटो यूनियनों की संघर्ष समिति की मीटिंग मंगलवार 30 सितम्बर, 25 को सम्पन्न हुई। मीटिंग में जयपुर जिला ऑटो यूनियनों की प्रमुख समस्या पर विचार किया गया कि 19 जून, 2025 को ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड की बैठक में ऑटो चालकों की समस्याओं के क्रम में निर्णायक फैसले लिए गए थे, जिसमें ऑटो रिक्शा परमिट स्कोप को बढ़ाया जाने का प्रस्ताव पास कर 5000 परमिट करने की परिवहन विभाग द्वारा विज्ञप्ति जारी की गई थी, साथ ही ऑटो रिक्शा स्टैण्डों का सर्वे कर गजट नोटिफिकेशन जारी करने एवं ऑटो स्टैण्डों से अतिक्रमण हटवाने जैसे कई मुद्दों पर निर्णय लिए गए थे I लेकिन परिवहन विभाग की आयुक्त इसकी अवहेलना कर रही है I गत 1 माह से ऑटो यूनियनों के पदाधिकारी अपनी प्रमुख समस्याओं को लेकर परिवहन आयुक्त व उपायुक्त से सम्पर्क कर रहे हैं, लेकिन परिवहन विभाग के आला अधिकारियों के कानों पर जूं तक रैंगती रही। इस कारण यूनियनों को विवश होकर हड़ताल का निर्णय लेना पड़ा I मीटिंग में सर्वसम्मति से परिवहन विभाग की नीतियों के खिलाफ सोमवार 6 अक्टूबर, 2025 को प्रातः 6 बजे से सायं 5 बजे तक समस्त ऑटो चालक का चक्का जाम करने का ऐलान किया गया। मीटिंग में यूनियन जिला अध्यक्ष अमरसिंह चौहान, कुलदीप सिंह, कामरेड बाबू खां मनिहार, उमराव कुरैशी, फूलचंद गुर्जर, मुराद खां बलवान व अन्य साथी उपस्थित रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
