Loading...

दशहरे के अवसर पर दरीखाने में दिखी राजसी वैभव की झलक

कोटा

Follow us

Share

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ओर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी हुए शामिल

कोटा (रॉयल पत्रिका) । विजयदशमी के अवसर पर गढ़ पैलेस पर परम्परागत दरीखाना सजा। जहां हाड़ौती के पूर्व ठिकानों के प्रतिनिधि, प्रबुद्धजन,जनप्रतिनिधि व समाजसेवी आदि शामिल हुए। जहाँ पर पूर्व राजपरिवार के सदस्य पूर्व महाराव इज्यराज सिंह, पूर्व महाराज कुमार जयदेव सिंह ने बारी-बारी से सब से मुलाकात कर दशहरे की मुबारकबाद दी। जैसे-जैसे शाम ढलती गई वैसे-वैसे दरी खाने की रोनक बढ़ती गई तय समय पर पूर्व राजपरिवार के सदस्य पूजा करके दरी खाने पर पहुंचे जहां पर दशहरे की बधाई का सिलसिला शुरू हुआ जो देर तक चला इसके बाद राजसी वैभव के साथ शाही सवारी रवाना हुई जिसके पीछे बैंड बाजे, वानर सेना, कालबेलिया नृत्य और हाडोती की लोक संस्कृति की झलक दिखाने कलाकार चल रहे थे। दरीखाने में उपस्थित मुख्य लोगों में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उर्जा मंत्री हीरा लाल नागर, संदीप शर्मा विधायक कोटा दक्षिण, मेला अध्यक्ष विवेक राजवंशी, पूर्व बूंदी महाराव वंशवर्धन सिंह, अभिमन्यु सिंह बम्बूलिया, भाईजान एडवोकेट नवीद अशफ़ाक रज़ा, पूर्व महाराव के पीएस वीपी सिंह, पीएस रणवीर सिंह छोटू, पी एस रुपेश राय,करणवीर सिंह राजगढ़, शक्ति सिंह राजगढ़, अजीत सिंह माथनी, निखिलेश सेठी, एड. आसफ अली कालपा, हनीफ ज़ैदी, डॉ. इरफान खान व शाकिर अली रिछ़दा, एड. सोहेल खान बडोरा, सलाम खान, व अन्य गणमान्य नागरिक व ठिकानेदार उपस्थित हुए।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।