Loading...

इनरव्हील क्लब द्वारा 51 कन्याओं को करवाया गया भोजन

बारां

Follow us

Share

बारां (रॉयल पत्रिका)। इनरव्हील क्लब द्वारा 51 कन्याओं को भोजन कराया गया। नवरात्रि के अवसर पर इनरव्हील क्लब की ओर से सार्वजनिक पार्क में कन्या पूजन एवं भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 51 कन्याओं को सम्मान आमंत्रित कर विधिवत पूजा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत सभी कन्याओं के चरण पखारकर तथा उन्हें रोली-चावल का तिलक लगाकर पूजन से हुई। इसके बाद उन्हें प्रेमपूर्वक भोजन करवाया गया। अंत में प्रत्येक कन्या को पुरस्कार स्वरूप उपहार भेंट किए गए। क्लब की अध्यक्षा नीतु गुप्ता ने बताया कि नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। मान्यता है कि कन्याओं में माँ दुर्गा का ही स्वरूप विद्यमान होता है, इसलिए नवरात्रि के दिनों में कन्याओं को भोजन कराकर व पूजन कर उनका आशीर्वाद लेना सौभाग्यदायी माना जाता है। चार्टर मेम्बर ललिता टोंगिया, मृदुला मारू, मंजू बंसल, दिव्या जैन, शिल्पा अग्रवाल, चारु गुप्ता, आराधना ओझा आदि मौजूद रहे। सभी सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के माध्यम से समाज में बेटियों के सम्मान और उनकी महत्ता का संदेश भी दिया गया। अंत में नीतू गुप्ता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा हम सभी मिलकर पूरे साल समाज सेवा के काम में अग्रसर रहेंगे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।