Loading...

जनता बाजार में अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों की प्रेसवार्ता

जयपुर

Follow us

Share

35 साल से बंद दुकान ध्वस्त, पार्षद पर मिलीभगत से कब्ज़े का आरोप

जयपुर (रॉयल पत्रिका)।  शहर के व्यस्ततम जनता बाजार में अतिक्रमण और दुकानों पर अवैध कब्जे का मामला गरमा गया है। 29 सितम्बर को बाजार के व्यापारियों ने एक प्रेसवार्ता आयोजित कर बाहुबलियों द्वारा दुकानों पर जबरन कब्जा करने और नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा सीज की गई दुकानों को मिलीभगत करके फिर से खोल दिया गया है और वहां अवैध निर्माण कार्य धड़ल्ले से जारी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में हाईकोर्ट द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बावजूद निर्माण कार्य नहीं रोका जा रहा है, जो सीधे तौर पर अदालत की अवमानना है। प्रेसवार्ता में एक व्यापारी ने आरोप लगाया कि बाजार में 35 साल से बंद पड़ी एक दुकान को ध्वस्त कर दिया गया और एक स्थानीय पार्षद की मिलीभगत से उस पर कब्जा कर लिया गया। व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र में बाहुबलियों का आतंक है, जो नगर निगम के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की शह पर काम कर रहे हैं। पीड़ित व्यापारियों ने प्रशासन से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने और अवैध कब्जों को हटाकर दोषी अधिकारियों व बाहुबलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।