भरतपुर की घटना के विरोध में शिक्षा परिवार का आक्रोश निजी स्कूल संचालकों ने सौंपा ज्ञापन
रामगंज मंडी (रॉयल पत्रिका)। प्रदेश के नेतृत्व के आव्हान पर और रघुकुल नंदन गौतम (प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी) के निर्देशन में स्कूल शिक्षा परिवार ब्लॉक रामगंज मंडी के निजी स्कूल संचालकों ने भरतपुर में घटित दुर्भाग्यपूर्ण घटना के विरोध में एकजुट होकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदेश संगठन सचिव नरेश शर्मा एवं जिला प्रभारी गिर्राज शर्मा के मार्गदर्शन तथा ब्लॉक अध्यक्ष भवानी शंकर शेरावत की अगुवाई में यह ज्ञापन तहसीलदार नेहा वर्मा को सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि घटना की निष्पक्ष जांच हो, संबंधित एसएचओ को तत्काल निलंबित किया जाए और राज्य में ऐसा सख्त कानून बनाया जाए जिससे शिक्षा के मंदिरों और शिक्षकों की गरिमा सुरक्षित रह सके। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से जय कुमार शर्मा (प्रेस प्रवक्ता) जगदीश धनिया राजेंद्र धनिया विवेक त्रिवेदी जयंत राठौर, राकेश राठौर मुकेश मीणा गिर्राज मीणा पूनम चंद, मोहनलाल माली हरिसर सूर्यकांत सक्सेना गुलजार अहमद विष्णु जैन राजेश महेश्वरी प्रहलाद धाकड़ दिलीप गुप्ता सत्यनारायण मनीष जैन ब्रह्मानंद गुर्जर सहित लगभग 55 से 60 निजी स्कूल संचालक उपस्थित रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
