Loading...

जयपुर में कैटरिंग उद्योग का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक आयोजन

जयपुर

Follow us

Share

आठवां कैटरर्स एक्सपो 2025 आयोजित

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। एंटरटेनमेंट पैराडाइस ईस्ट लॉन, जवाहर सर्किल में भव्य अंदाज़ में आठवां कैटरर्स उद्योग का सबसे बड़ा और इतिहासिक आयोजन शुरू हुआ। मंच पर सजे राजस्थान की राजनीति के दिग्गज – कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा और जोगाराम पटेल, हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य, ग्रेटर नगर निगम महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर, कांग्रेस विधायक रफीक़ खान और आमीन कागज़ी, साथ ही भाजपा नेता रवि नय्यर और पूर्व सांसद रामचरण बोहरा मौजूद थे। खास बात यह रही की यहाँ – जयपुर के नामचीन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी आयोजन में मौजूद रहे। जयपुर केटर्स समिति अध्यक्ष मनोज सेवानी ने बताया – “ये एक्सपो राजस्थान ही नहीं, बल्कि पूरे देश में कैटरिंग और होटल मैनेजमेंट का सबसे बड़ा मंच है।” यहाँ यह प्रदर्शित किया गया कि –आधुनिक किचन इक्विपमेंट,लेटेस्ट कैटरिंग टेक्नॉलॉजी,और छोटे-बड़े व्यवसायिक उपकरण,यह आयोजन उद्योग से जुड़े कारोबारियों को देगा नए व्यापारिक अवसर, नेटवर्किंग का शानदार प्लेटफॉर्म और राजस्थान को बनाएगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कैटरिंग इंडस्ट्री का हब। जयपुर से शुरू हुआ यह भव्य कैटरर्स एक्सपो, उद्योग की प्रगति को देगा नई दिशा… और पेशेवर क्षमता व नवाचार को करेगा पूरे देश के सामने प्रदर्शित।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।