Loading...

“मैं भी गांधी” कार्यक्रम आयोजित

जयपुर

Follow us

Share

महात्मा गांधी भी अधिवक्ता,हम उन्हीं के शिष्य

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। महात्मा गांधी स्वदेश फाउंडेशन की ओर से “मैं भी गांधी” कार्यक्रम का भव्य आयोजन शास्त्री नगर स्थित सुभाष नगर शॉपिंग सेंटर सामुदायिक केन्द्र में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जयपुर के अधिवक्ता मौजूद रहे।  कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बापू महात्मा गांधी के स्वदेशी विचारों, आत्मनिर्भरता और सांप्रदायिक सौहार्द के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना रहा। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की आज़ादी के लिए जो अमूल्य योगदान दिया, उसे कोई भारतीय भुला नहीं सकता। आज भी ज़रूरत है कि हम गांधीजी के आदर्श उसूलों और अहिंसा के मार्ग पर चलकर नवभारत का निर्माण करें। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक रफीक खान, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, कांग्रेस जिला अध्यक्ष आर आर तिवारी, कांग्रेस नेता सुनील शर्मा, विवेक बंसल सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए और गांधी विचारधारा को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।